Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राहुल गांधी का मोदी पर बड़ा हमला, मोदी खाली अपनी बात कर रहे हैं, जनता के मुद्दे ख़त्म

राहुल गांधी का मोदी पर बड़ा हमला, मोदी खाली अपनी बात कर रहे हैं, जनता के मुद्दे ख़त्म

 

 

गुजरात में आज पहले चरण का मतदान हो चुका है वहीँ दूसरे चरण के लिए नेता आज भी जोर-शोर से चुनाव-प्रचार कर रहे हैं। राहुल गांधी और पीएम मोदी दोनों अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी प्रचार करते दिखे। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आज जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि पीएम सिर्फ राजनीति कर रहे हैं वो गुजरात के लोगों के मुद्दे खो चुके हैं और ना ही वो गुजरात की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी सिर्फ अपनी बात कर रहे हैं।
यहाँ ना शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है और ना किसानों का दर्द देखा जा रहा है। किसान परेशान हैं और मोदी सिर्फ अपने चुनावी नफा नुकसान देख रहे हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी ने पाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को गुजरात मुद्दे को छोड़कर इधर-उधर की बातें करने में लगे हुए है।राहुल ने कहा कि पीएम बस अपनी बात करते हैं लेकिन ये चुनाव नरेंद्र मोदी जी या राहुल गांधी का नहीं है बल्कि ये चुनाव गुजरात के भविष्य के लिए है।
राहुल ने कहा कि सब कुछ है बीजेपी के पास ले्किन हमारे पास गुजरात की सच्चाई है।पीएम के किसी भी भाषण में भ्रष्टाचार का जिक्र नहीं है।पीएम ने सोचा कि नर्मदा के पानी पर गुजरात चुनाव लड़ेगें।
राहुल ने कहा कि जय शाह के मुद्दे पर या मेरे किसी सवाल के जवाब देने की उनमें हिम्मत नहीं है। सरकार ने किसानों का जमीनें छीन ली। बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाया।जितना पैसा हमने मनरेगा में खर्च किया उतना पैसा इन्होंने टाटा में खर्च किया। जनता के 35 हजार करोड़ रुपए नैनो फैक्ट्री करोड़ रुपए दिए।कोई हिसाब नहीं है उसका कहां गए पैसे ?


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading