
जैसे-जैसे गुजरात विधानसभा चुनाव नज़दीक आते जाजे रहे हैं वैसे-वैसे पार्टियों के बीच मोल भाव तेज़ होता जा रहा है। गुजरात की प्रमुख पार्टियां कांग्रेस और भाजपा दोनों में टिकट बंटवारे को लेकर अंदरूनी रार चल रही है। भाजपा ने अपने कई विधायकों के टिकट काट दिए वहीं कांग्रेस और हार्दिक पटेल के बीच आपसी समझौता होते-होते रह गया।
आपको बता दें कि गुजरात में हार्दिक पटेल से जुड़े संगठन अनामत आंदोलन समिति और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। खबरों के मुताबिक, दोनों के कार्यकर्ताओं में कुछ सीटों को लेकर मतभेद है। बता दें कि हार्दिक पटेल समर्थित पांच उम्मीदवारों को कांग्रेस अपने टिकट पर लड़वाने के लिए तैयार हो गई। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस द्वारा जारी की गई 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में समिति के दो नेताओं के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस और समिति कार्यकर्ताओं के बीच यह झड़प सूरत में हुई। हार्दिक पटेल से जुड़े लोगों का कहना है कि टिकट बंटवारे के मामले में उनकी सुनी नहीं गई और कोर कमेटी से बातचीत किए बिना सब तय कर लिया गया।
हार्दिक ने इस मामले पर फिलहाल कुछ नहीं बोला है। बताया जा रहा है कि समिति पहले नौ सीटें मांग रही थी लेकिन कांग्रेस पांच से ज्यादा देने को तैयार नहीं थी। कहा जा रहा था कि पहले तो कांग्रेस ने समिति की सभी बात मानने को तैयार थी लेकिन हार्दिक की कथित सीडी आने के बाद उन्होंने हाथ पीछे खींच लिए थे।
भारतीय जनता पार्टी ने काफी माथापच्ची के बाद 17 नवंबर को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। बीजेपी ने 70 उम्मीदवारों के नाम पहली लिस्ट में घोषित किए थे। सूची में मुख्य नाम है सीएम विजय रूपानी का है, जो कि राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने 18 नवंबर को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। सूची में भूज से श्रीमति डॉ. निमाबेन आचार्य तो वहीं डायमंड नगरी सूरत की मांडवी सीट से प्रविणभाई मेरजीभाई चौधरी को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7