Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ज़हरीली धुंध ने दिल्ली एनसीआर को फिर अपने आगोश में लिया, प्रदूषण खतरे के निशान से भी ऊपर पहुँचा

ज़हरीली धुंध ने दिल्ली एनसीआर को फिर अपने आगोश में लिया, प्रदूषण खतरे के निशान से भी ऊपर पहुँचा

 

                          अभी दोपहर का ढाई बजा है और अभी तक धुंध का स्तर देख सकते हैं: पिक, ख़बर 24 एक्सप्रेस

सर्दियाँ अभी ढंग से शुरू हुई भी नहीं कि दिल्ली एनसीआर को धुंध ने अपने आगोश में ले लिया है। ये सर्दियों वाला फॉग नहीं बल्कि स्मोग है यानि ज़हरीला धुँआ है। इसकी वजह से दमा के रोगियों की आफत सी आ गयी है। लोगों को सॉंस लेने में तकलीफ हो रही है। दरअसल दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में खेतों में पुआल जलाया जाता है और ये धीरे धीरे आसपास के क्षेत्र को अपने निशाने पर ले लेता है। दूसरा कारण हवा में नमी और दबाव कम हो जाने की वजह से धुंए की परत जम जाती है। पूरे दिल्ली एनसीआर में ये धुंए की चादर दिखाई दे रही है।

आपको बता दें कि धुंध का प्रकोप इतना हो गया है कि इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन जैसी बिल्डिंग को पास से देखना भी मुश्किल हो गया है। प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान से आगे निकल गया है। प्रदूषण के बढते स्तर को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर अपील की है कि वह स्कूलों में आउटडोर गेम्स पर रोक लगाए।

 

वहीं मंगलवार सुबह धुंध इतनी थी कि 50 मीटर तक देखना भी मुश्किल हो गया है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया है। माना जा रहा है कि अगर इसमें सुधार नहीं हुआ और एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 450 के पार होता है तो स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद करना पड सकता है।

ज्ञातव्य है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए और उसे कंट्रोल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखा बिक्री पर बैन लगा दिया था। हांलांकि इस बैन का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। दिल्ली मेें दिवाली पर लोगों ने आतिशबाजी की और इससे दिल्ली की हवा में और अधिक प्रदूषण फैल गया।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading