Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / टेक्सास के चर्च में भीषण गोलाबारी से 28 की मौत कई गंभीर रूप से घायल, सिरफिरे का काम या आतंकवादीहमला पुलिस कर रही है जांच

टेक्सास के चर्च में भीषण गोलाबारी से 28 की मौत कई गंभीर रूप से घायल, सिरफिरे का काम या आतंकवादीहमला पुलिस कर रही है जांच

 

 

 

अमेरिका के टेक्सस में एक चर्च में जब लोग प्रार्थना में मशगूल इस बात से अंजान कि कोई शैतान जो उनकी जान का दुश्मन बन जायेगा। एक पागल सनकी शैतान ने ताबड़तोड़ गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं और जब तक लोग कुछ समझ पाते या अपने को संभाल पाते कि कुछ ही मिनटों में प्रार्थना मातम में बदल गयी। अभी ये साफ़ नहीं हो पाया है कि ये एक सिरफिरे का काम है या ये आतंकवादी हमला था।

इस सरफिरे शैतान की गोलीबारी में 27 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर का डेविड पी केली बताया जा रहा है। 26 वर्षीय केली को 2014 अमेरिकी एयरफोर्स से निकाल दिया गया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर घटना पर शोक जताते हुए कहा है कि वह जापान से हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सदरलैंड स्प्रिंग्स स्थित चर्च में यह हमला हुआ है। रिपोट्र्स के मुताबिक, सुबह लगभग 11:30 बजे (स्थानीय समय) रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान एक बंदूकधारी चर्च में घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, इस हमले में 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

चर्च के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए लाइफ सपॉर्ट हेलिकॉप्टर भी मंगाए गए हैं। पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है। टेक्सस के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने ट्वीट कर कहा, इस घृणित कार्य से जिन सभी लोगों को नुकसान हुआ है, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। हम पुलिस का शुक्रिया अदा करते हैं। प्रांत के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि टेक्सस के इतिहास में यह सबसे भयावह गोलीबारी है। टेक्सस में जनसुरक्षा डिपार्टमेंट के क्षेत्रीय निदेशक फ्रीमैन मार्टिन ने कहा कि मारे गए लोगों की उम्र पांच से 72 साल तक है। प्रशासन का कहना है कि कम से कम 20 लोग गंभीर घायल है।

मार्टिन ने कहा कि संदिग्ध हमलावर एक गोरा युवा है जिसकी उम्र 20 से 30 के बीच है। उन्होंने कहा कि वो काले कपड़ों में था। मार्टिन ने कहा कि उसने चर्च में घुसने से पहले ही गोलीबारी शुरू कर दी थी। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध की राइफल को पकड़ लिया था और फिर उसको निशाने पर लिया। बंदूकधारी इस बीच वहां से एक गाड़ी से भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने भी पीछा किया। इसी क्रम में कार पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और हादसे की शिकार हो गई।

पुलिस ने संदिग्ध को कार में मृत पाया। मार्टिन का कहना है कि अभी यह साफ़ नहीं है कि संदिग्ध की मौत ख़ुद की गोली से हुई है या स्थानीय लोगों की गोलीबारी से। अमरीकी मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक़ बंदूकधारी की पहचान 26 साल के डेविन पी केली के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी संदिग्ध की पहचान की पुष्टि नहीं की है।

 

******

 

 

 


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading