
केंद्र की सरकार पर ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ के कई बार आरोप लगे हैं पहले कांग्रेस पर आरोप लगते थे अब केंद्र की भाजपा सरकार पर काफी आरोप लगें हैं। खासकर विपक्ष ने सरकार पर ईवीएम हैक करने का आरोप लगाया है। इसी वजह से संयुक्त मानव अधिकार संगठन नाम के एनजीओ ने मांग की है कि सरकार को ईवीएम मशीन आधार कार्ड से जोड़ देना चाहिए जिससे चुनावों में किसी प्रकार की धांधली ना हो सके। ईवीएम मशीन का आधार कार्ड से जुड़ जाने पर किसी भी प्रकार की गलत वोटिंग नहीं होगी। लोगों का सरकार के प्रति भरोसा और मजबूत होगा।

संयुक्त मानव अधिकार संगठन राजस्थान विंग के अध्यक्ष जगदीश जी तेली ने ये मांग उठायी है। उन्होंने कहा कि अगर आधार कार्ड ईवीएम से जुड़ जाता है तो किसी भी प्रकार की धांधली नहीं होगी।
जगदीश जी तेली ने कहा कि जब सरकार आधार कार्ड को पैन कार्ड, बैंक खाते, बिजली बिल, पानी बिल, मकान और सभी सरकारी दस्तावेजों से जोड़ने की बात कर रही है तो आधार कार्ड को EVM मशीन से जोड़ने की बात क्यों नहीं करती है? उन्होंने कहा कि विपक्ष भी इसको मुद्दा नहीं बनाता है। अगर सरकार ऐसा कर देती है तो सभी ईवीएम आधार नं० और फिंगर प्रिंट से जुड़ जाएँगी, इसके बाद फर्जी मतदान रोका जा सकेगा। क्या सरकार इस व्यवस्था को स्वीकार करेगी? या इस पर अमल करेगी?
अगर सरकार ऐसा करने के बारे में सोचती है तो ये देश के लिए सबसे बड़ी बात होगी, देश के हित के की बात होगी।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7