Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को इस अपडेटस से मिल सकती हैं नयी ताकत, आप भी जानिये क्या है इस नए फीचर में ख़ास

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को इस अपडेटस से मिल सकती हैं नयी ताकत, आप भी जानिये क्या है इस नए फीचर में ख़ास

 

व्हाट्सएप ग्रुप को इस्तेमाल करने वाले एडमिन के लिए व्हाट्सएप जल्द ही एक नया फीचर लेकर आ रहा है जो एडमिन की ताकत को और बढ़ा देगा। यानि कि ये कुछ फेसबुक एडमिन से मिलता जुलता बदलाव होगा।
कई बार ग्रुप में बिना एडमिन की परमिशन के ग्रुप मेंबर ग्रुप में बहुत कुछ बदलाव कर देते थे। एडमिन का काम सिर्फ ग्रुप में लोगों को जोड़ना होता था लेकिन अब इस नए फीचर से व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को बहुत ताकत मिल जाएगी।
अब व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन जल्द ही यह चुन सकेंगे कि ग्रुप के कौन से सदस्य उसके विषय, ऑयकन या विवरण में परिवर्तन कर सकते हैं। एक ख़बर के मुताबिक एक फैन साइट ने वाट्सएप के इस नए फीचर का परीक्षण किया है। फेसबुक की मालिकाना वाली मैसेंजिंग प्लेटफार्म ने अपना नया अपडेट गूगल प्ले बीटा कार्यक्रम के वर्शन 2.17.387 में इसे जारी किया है।

इस रिपोर्ट में शुक्रवार को बताया गया कि वाट्सएप ने बेहतर ग्रुप प्रबंधन के लिए उन्नत फीचर्स की घोषणा की है, जिसमें एक टूल भी शामिल है जो ग्रुप का निर्माण करने वाले को अन्य एडमिन द्वारा ग्रुप को डिलिट करने से रोकने की शक्ति देता है।

गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध विवरण में बताया गया, “ये फीचर्स फिलहाल परीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।”

हाल में ही विभिन्न रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है कि वाट्सएप जल्द ही अनसेंड का फीचर जारी करनेवाला है।

डब्ल्यूएबीटाइंपो के मुताबिक मैसेंजिंग एप ‘डिलिट फॉर एवरीवन’ फीचर का भी परीक्षण कर रहा है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe