
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि ताजमहल का दुनिया में नाम है, इसको देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि ताजमहल भारत का गौरव बढ़ता है क्योंकि इसको देखने दुनिया के लिए दुनिया के तमाम बड़े नेता और ताकतवर राष्ट्रपति भी आते है।
अखिलेश यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नेताओं का बस चले तो वो इतिहास भी अपने हिसाब से लिख दें, किंतु उनके बस में यह नहीं है। मेरठ में सिवालखास के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद की बेटी आर्शीवाद देने आये सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा वाले साथ में ओपीएम (नशे की गोली) लेकर चलते है तथा मुद्दा नहीं होता वहां पर वह ओपीएम दे देते है।
यादव ने गुजरात चुनाव पर कहा कि वहां पर 5 सीटों से ज्यादा भागीदारी मिली तो वह जायेंगे।उन्होंने कहा कि अभी राहुल गांधी ने उन्हें नही बुलाया है। बसपा प्रमुख मायावती से गठबंधन पर सपा प्रमुख ने कुछ नहीं कहा। नोटबंदी व जीएसटी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे भयावह बेरोजगारी फैली है। उन्होंने कहा कि आगरा जैसी सड़क पीएम भी नहीं बना पायेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बनाई सड़कों पर फाइटर प्लेन उतर रहे हैं। सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल जायेंगे तो इससे समाजवादी सबसे ज्यादा खुश होंगे। उन्होंने कहा कि सूबे की डबल इंजन वाली सरकार ने आशा, रसोईया, किसानों, और गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है।
निकाय चुनाव पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव अकेले सिंबल पर लडेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि वह मेयर जितायेंगे तो एक बड़ा संदेश जायेगा।अयोध्या राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम संविधान और कोर्ट का सम्मान करते है। जो करेगा कानून करेगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरे परिवार का चक्कर छोड़े और वह अपने पर ध्यान दें। बता दें की पिछले दिनों पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद की बेटी का निकाह हुआ था जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज नवविवाहिता को आर्शीवाद देने के लिये यहां पर आये थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से निकाय चुनाव को लेकर भी काफी देर तक चर्चा की।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7