Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राहुल गांधी का गुजरात में जोर शोर से चुनाव प्रचार, सभी समस्याओं को दूर करने का किया वादा

राहुल गांधी का गुजरात में जोर शोर से चुनाव प्रचार, सभी समस्याओं को दूर करने का किया वादा

 

 

राहुल गांधी इस वक़्त गुजरात के दौरे पर हैं और जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। उन्होंने गुजरात की जनता से वादा किया है कि जो भी परेशानी इस सरकार की वजह से गुजरात की जनता को सहनी पड़ी है अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सभी परेशानियां दूर हो जाएँगी। उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी से पैदा हुई समस्याओं पर सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा की सरकार ने नोटबंदी की और उसके बाद जीएसटी लागू की इससे व्यापारियों की समस्याओं में बहुत ज्यादा इज़ाफ़ा हुआ है। ना जाने कितने व्यापार जीएसटी और नोटबंदी की भेंट चढ़ गए।

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव बिलकुल नज़दीक हैं राहुल गांधी और मोदी दोनों ही कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इधर भाजपा की नाक का सवाल है तो कांग्रेस की खत्म होती साख का सवाल है।
राहुल गांधी द्वारका से कैंपेनिंग का बिगुल फूंक चुके कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये राहुल के प्रचार का दूसरा चरण है, जिसमें वे यहां खेढ़ा पहुंचे और एक रैली संबोधित किया। खेढ़ा में राहुल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।
उन्होंने जीएसटी पर विरोध जताया और कहा कि देश में जीएसटी की वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। केंद्र ने बिना किसी से सलाह लिए जीएसटी को लागू कर दिया गया। राहुल ने कहा कि ये देश सिर्फ पैसों वालों का हो गया है। अगर पैसा है तो शिक्षा, स्वास्थ्य और हक सब मिलेगा और अगर नहीं है तो सिर्फ लाचारी हाथ लगती है।

इससे पहले राहुल ने प्रचार की शुरुआत द्वारकाधीश का आर्शिवाद से की थी और फिर द्वारका से जामनगर तक रोड भी निकाला। बता दें कि राहुल लगातार गुजरात के छोटे व्यापारियों का पक्ष रख रहे हैं और सरकार का विरोध कर रहे हैं। राहुल ने केंद्र और राज्य सरकार को वस्तु एवं सेवा कर पर घेरने की कोशिश की है।

उनके मुताबिक जीएसटी को जल्दी लागू करने से छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है। साथ ही उन्होंने किसानों की हालत पर भी चिंता जताई है। बता दें कि गुजरात में इस साल दिसंबर में चुनाव हो रहे हैं और राहुल प्रचार में गंभीरता से जुट गए हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading