Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नोएडा में एक अजीबो गरीब रेप की घटना, रेप पीड़िता ने तो रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन अपना मेडिकल करवाने और मोबाइल दिखाने से कर दिया इंकार

नोएडा में एक अजीबो गरीब रेप की घटना, रेप पीड़िता ने तो रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन अपना मेडिकल करवाने और मोबाइल दिखाने से कर दिया इंकार

 

दिल्ली से सटे नोएडा में एक गैंगरेप की घटना सामने आई है लेकिन जो चीजें सामने आई हैं वो विरोधाभास पैदा करती हैं। युवती के मुताबिक वो घर जाने के लिए 6 बजे शाम में गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर खड़ी थी कि तभी एक स्कोर्पियो आकर रुकी वहीं से कुछ स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया और दिल्ली की ओर ले गए। लड़की के मुताबिक उसका बारी बारी से बदमाशों ने चलती कार में गैंगरेप किया और उसे अक्षरधाम छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद युवती अक्षरधाम से नोएडा सेक्टर-39 थाना पहुंची और अपनी ‌र‌िपोर्ट दर्ज कराई।
लेकिन जो थ्योरी युवती द्वारा बताई जा रही है तो गोल्फकोर्स मेटो स्टेशन काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है और शाम 6 बजे ऑफिस से आने जाने वालों की भीड़ रहती है। इसके अलावा कल शाम बारिश भी हो रही थी। युवती के मुताबिक उसको जहां बदमाश छोड़कर गए, अक्षरधाम पर भी बहुत भीड़ मिलती है और रातभर सड़क पर आवाजाही रहती है।

खैर पुल‌िस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुल‌िस का कहना है क‌ि युवती ने मेड‌िकल कराने से इंकार कर द‌िया है।
इवती रात ढाई बजे पहुंची थाने जहां उसने गैंग रेप की रिपोर्ट लिखवाई।

अब तक म‌िली जानकारी के अनुसार युवती नोएडा सेक्टर 36 की रहने वाली है और बीपीओ में काम करती है। वह शुक्रवार लगभग 6 बजे गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी थी तभी दो स्कॉ‌र्प‌ियो सवार युवक आए और उसे उठाकर ले गए।

युवक उसे अगवा कर द‌िल्ली की ओर ले गए चलती कार में उसके साथ गैंगरेप क‌िया और देर रात उसे अक्षरधाम के पास फेंक कर भाग गए। फ‌िर युवती क‌िसी तरह रात 2 बजकर 50 म‌िनट पर नोएडा सेक्टर-39 पहुंची और गैंगरेप की र‌िपोर्ट दर्ज कराई।

हालांक‌ि पुल‌िस युवती का मेड‌िकल कराना चाहती थी और मोबाइल चेक करना चाहती थी लेक‌िन उसने राइट टू प्राइवेसी का हवाला देते हुए इससे साफ इंकार कर द‌िया।

पुलिस के अनुसार लड़की की बातों में विरोधाभास दिखा, लेकिन बाबजूद इसके उन्होंने गैंग रेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वो मामले की पूरी तफ्तीश करेंगे और आरोपियों की जल्द धड़ पकड़ शुरू कर दी जाएगी।

 

****

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading