Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कॉफी कैफ़े डे के मालिक के 25 ठिकानों पर पड़े आयकर के छापे…

कॉफी कैफ़े डे के मालिक के 25 ठिकानों पर पड़े आयकर के छापे…

 

 

कैफ़े कॉफी डे के मालिक के यहां आयकर के छापे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि 25 अलग अलग ठिकानों पर आयकर के छापे पड़े हैं। जिसमें बहुत सारे अहम दस्तावेज मिले हैं और साथ में कुछ चीजें ऐसी मिली हैं जिससे कि कैफ़े कॉफी डे के मालिक की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

आपको बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ पर आयकर विभाग ने अपना शिकंजा कसा है। सूत्रों के मुताबिक उनके करीब 25 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि आईटी जिन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है उनमें बेंगलूरू, मुंबई और चेन्नई शामिल हैं। इतना ही नहीं आईटी विभाग कैफे कॉफी डे के हेडक्वॉटर में भी पहुंच गया है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इन ठिकानों से आईटी ने कुछ बरामद किया है या नहीं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe