
बॉलीवुड अभिनेत्री कनक यादव ने नवरात्रों के पहले दिन अपने फैन्स, शुभचिंतकों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने फैन्स को नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो बड़ी ही सादगी से पूरे नवरात्र व्रत पूजा करती हैं, और सभी के लिए दुआ भी करती हैं।

कनक यादव के मुताबिक वो नवरात्रों में हल्का खाना खाती हैं, जूस पीती हैं फल इत्यादि लेती हैं। वो अपने फैन्स को सलाह देती हैं कि नवरात्रों में तला भुना ज्यादा ना खाएँ इससे सेहत खराब होने की आशंका ज्यादा होती है।
कनक यादव ने कहा कि स्त्री ही शक्ति है, स्त्री ही दुर्गा है , स्त्री ही माता है, स्त्री ही बहन है, स्त्री ही बेटी है, स्त्री ही महाकाली है, स्त्री ही महालक्ष्मी है
फिर कुछ लोग स्त्री की पूजा करने के बाद भी क्यों स्त्री पर क्रू दृष्टि डालते हैं…।
आपको बता दें कि कनक यादव छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। कनक यादव ने टीवी सीरियल से अपनी शुरुवात की इसके बाद बॉलीवुड, भोजपुरी फिल्मों में भी कदम रखा।

कनक बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम हैं। कनक एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग में भी काफी नाम कमा चुकी हैं।
कनक को थियेटर भी बहुत पसंद है और जब भी वक़्त मिलता है वो थियेटर भी करती हैं।
कनक यादव अपने धर्म एवं अपने परिवार से काफी जुड़ाव रखती हैं वो अपने मम्मी पापा की लाडली बिटियाँ हैं।

कनक यादव ने ख़बर 24 एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि वो जल्द ही बॉलीवुड का एक बड़ा प्रोजेक्ट करने जा रही हैं इस प्रोजेक्ट में उनके साथ बॉलीवुड के कई बड़े स्टार भी नज़र आएंगे।
******
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express