Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अपने दोस्त शिंजो आबे से मिलने के लिए प्रोटोकॉल तोड़ पीएम मोदी पहुंचे एयरपोर्ट, गले लग किया अपने दोस्त का स्वागत

अपने दोस्त शिंजो आबे से मिलने के लिए प्रोटोकॉल तोड़ पीएम मोदी पहुंचे एयरपोर्ट, गले लग किया अपने दोस्त का स्वागत

 

 

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे जैसे ही अहमदाबाद पहुंचे उनका वहाँ भव्य स्वागत हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर शिंजो आबे का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुँचे और वहां उन्होंने गले लगाकर उनका स्वागत किया। पूरा अहमदाबाद अपने खास मेहमान के स्वागत के लिए तैयार दिखा। इसके बाद शिंजो आबे के साथ पीएम मोदी एयरपोर्ट से बाहर निकले।

पीएम मोदी अपने खास मेहमान की मेहमानवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। ऐसे में मोदी-शिंजो अबे का डिनर भी खास होने वाला है। शिंजो अबे इस डिनर पार्टी में अपनी पत्नी अकी के साथ शामिल होंगे।

 

ये डिनर पार्टी अहमदाबाद के प्रसिद्ध अगासिया रेस्त्रां के टेरिस पर होगी। यहां खुली छत के नीचे विश्व की दो बड़ी शख्सियतें भारत-जापान की दोस्ती की मिसाल पेश करेंगी।

 

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस खास डिनर प्रोग्राम में गुजराती थाली को शामिल किया गया है, जिसमें पीएम मोदी की फेवरेट डिश ‘हांडवो’ या वेजिटेबल केक, शिंजो आबे के लिए मेन्यू का हिस्सा हो सकता है।

इसके अलावा खिचड़ी कढ़ी भी डिनर मेन्यू का हिस्सा है। शिंजो अबे के लिए जापानी डिश भी डिनर मेन्यू में बनाई जानी है। सूत्र बताते हैं कि शिंजो अबे के लिए अगासिया के शेफ समेत ताज ग्रुप की टीम डिनर तैयार करेगी। पारम्परिक कांसे की थाली में ये डिनर परोसा जाएगा।

इंडो-जापानी फ्यूजन में सुशी-ढोकला या सुशी-खाखड़ी, सुशी- खिचड़ी भी शिंजो अबे को परोसे जाने की खबर है। मीसो सूप, नूडल्स सूप, तेरियाकी फिश, चिकन याकितोकरी, पोर्क कात्सु करी, जेसमिन राइस, स्टिकी राइस, टोफू को जापानी डिशों में जगह दी गई है। इंडो-जापानी फ्यूजन व्यंजनों में सुशी-ढोकला और सुशी-खाखड़ी भी वीवीआईपी प्रतिनिधियों के लिए परोसे जाएंगे।

जिस रेस्त्रां में मोदी और शिंजो अबे की ये डिनर पार्टी होनी है वो बेहद शानदार तो है ही बल्कि शहर का ऐतिसहासिक व्यू भी देता है। जिसमें सिद्दी सईद की मस्जिद का व्यू भी शामिल है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading