Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पश्चिम बंगाल में निकाय चुनाव के परिणामों में ममता का डंका बाकी कोई पार्टी आस पास भी नहीं फटकी

पश्चिम बंगाल में निकाय चुनाव के परिणामों में ममता का डंका बाकी कोई पार्टी आस पास भी नहीं फटकी

 

 

 

ममता बनर्जी का बंगाल। वाकई!! ममता बनर्जी पर विपक्ष ने जो चाहे आरोप लगाए हों लवकिन बंगाल ममता का ही है। बंगाल के निकाय चुनाव में ये ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने साबित भी कर दिया।
पश्चिम बंगाल में सात स्थानीय निकायों के लिए हुए चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। इन चुनावों में राज्य में दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए बीजेपी नंबर दो पर रही। राज्य में एक तरह से मुख्य विपक्ष की भूमिका में आने वाली बीजेपी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि राज्य के सात निकायों के लिए 13 अगस्त को चुनाव हुए थे।

 

सात शहरी स्थानीय निकायों में पांच नगर निगम हैं। पूर्वी मिदनापुर जिले के पांशकुड़ा और हल्दिया, बीरभूम जिले में नलहाटी, दक्षिण दिनाजपुर में बुनियादपुर और जलपाईगुड़ी जिले में धूपगुड़ी। इनके अलावा बर्धमान जिले के दुर्गापुर नगरपालिका परिषद और नदिया एक अधिसूचित निकाय कूपर्स कैंप अधिसूचित निकाय।

दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस ने सभी 43 वॉर्डों पर कब्जा किया। बुनियादपुर में 14 में से 13 पर तृणमूल जीती, जबकि एक वॉर्ड पर बीजेपी उम्मीदवार विजयी रहा। धूपगुड़ी में तृणमूल ने 16 में से 14 पर कब्जा किया, बीजेपी के खाते में 4 सीटें आईं। पांशकुड़ा में 18 में से 17 वॉर्ड पर तृणमूल जीती, एक सीट बीजेपी ने जीती। हल्दिया के सभी 29 और कूपर्स कैंप के 12 वॉर्डों में तृणमूल उम्मीदवार जीते।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

अवंतिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बीपी सिंह के जन्मदिन पर विशेष: कम उम्र में बनाई अलग पहचान, बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा का मजबूत नाम

अवंतिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बीपी सिंह के जन्मदिन पर विशेष: कम उम्र में बनाई अलग पहचान, बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा का मजबूत नाम

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading