Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / शादी से इनकार तो लड़की पर फेंक दिया एसिड

शादी से इनकार तो लड़की पर फेंक दिया एसिड

 

 

सरकार द्वारा एसिड बैन के बाद भी लोग ना जाने कहाँ से एसिड को प्राप्त कर लेते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक लड़की पर महज़ इसलिए एसिड से अटैक कर दिया क्योंकि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था।

शादी से इनकार करने पर युवक ने अपनी नाबालिग मौसेरी बहन के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। ज्वलनशील पदार्थ के छींटे पड़ने से लड़की का शरीर मामूली रूप से झुलस गया। पुलिस ने लड़की के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी के रूप में हुई। वारदात मयूर विहार इलाके की है।

पुलिस के अनुसार 16 साल की स्टूडेंट परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती है। वह सरकारी स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ती है। परिवार में दो भाई और मां हैं। लड़की के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पिछले महीने लड़की लुधियाना पंजाब में अपने नाना-नानी के घर गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात चरणजीत उर्फ चन्नी से हुई थी। उसकी चन्नी उससे दोस्ती हो गई और ननिहाल से लौटने के बाद भी वह उससे फोन पर बात करती रहती थी।

मंगलवार शाम को चरणजीत दिल्ली पहुंच गया। वह लड़की के घर पर ही रुका हुआ था। रात में चरणजीत ने लड़की की मां से अपनी और उनकी बेटी की शादी की बात कही, लेकिन उन्होंने उसे डांटकर शादी से मना कर दिया। इसके बाद चरणजीत ने लड़की से उसके साथ पंजाब चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद चरणजीत गुस्से में घर से चला गया।

करीब पांच मिनट बाद वह वापस आया। अचानक उसने जेब से छोटी सी शीशी निकालकर लड़की के चेहरे पर फेंक दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। लड़की की चीख सुनकर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe