Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा श्रीलंका को 16 रनों से हराया

वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा श्रीलंका को 16 रनों से हराया

 

वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम अपनी पूरी फॉर्म में नजर आ रही है और इसी फॉर्म में भारत ने बुधवार को श्रीलंका को 16 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत हासिल की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 233 रनों का लक्ष्य रखा।
जवाब में विपक्षी टीम 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 216 रनों पर ही ढेर हो गई। मैच में दीप्ति शर्मा शानदार फॉर्म में दिखी। उन्होंने बल्ले और बॉल दोनों ही से कमाल किया। दीप्ति को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दीप्ति के अलावा कप्तान मिताली राज ने 53 रनों की सटीक पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में झूलन गोस्वामी और पूनम यादव ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज श्रीपल्ली वीराकोड्डा ने 3 और लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज इनोका रनावीरा ने लिए 2 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही।

38 रन जोड़ते-जोड़ेते दोनों ओपनर्स स्मृति मंधाना (8) और पूनम राउत (16) सस्ते में ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान मिताली राज ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़े और भारत की पारी को मजबूत करने का शानदार प्रयास किया।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe