
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस सीजन 11 जल्द आपके आने वाला है और इस सीज़न के लिए प्रतियोगियों के नाम का चयन बस कुछ ही दिनों में फाइनल हो जायेगा। लेकिन नाम फाइनल होने से पहले ही शो का हिस्सा बनने वालों के नाम पर अटकलें अभी से लगनी शुरू हो गयी हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क़्वीन अलिसा खान भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। उनके नाम की अटकलें बिगबॉस 10 के लिए भी लगी थीं लेकिन उनका नाम फ़ाइनल नहीं हुआ।
इस बार बताया जा रहा है कि बिग बॉस शो को प्रेजेंट करने वाले एंडेमोल ने अलिसा खान से संपर्क साधा है और उनको बिग बॉस के शो का हिस्सा बनाने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। आपको बता दें कि बिग बॉस में अधिकतर चेहरे ऐसे होते हैं जिनका नाम विवादों में रहा हो या वो किसी न किसी वजह से खूब चर्चित हुए हों। अलिसा खान के बारे में कहा जाता है कि वो गाज़ियाबाद की रॉयल फॅमिली से हैं और अलिसा का विवादों से बड़ा नाता रहा है और वो कई बार विवादों की वजह से चर्चा में रही हैं।

दूसरा नाम छोटे पर्दे की खूंखार सास अचिंत कौर का है। अंचित ने फेमस शो जमाई राजा में कड़क सास का किरदार निभाया था। और उसी अंदाज से अंचित ने ख़ूब सुर्खियां बटोरी। शो के खत्म होने के इतने दिन बाद भी अचिंत को दुर्गा देवी वाले करेक्टर के लिए याद किया जाता है। आपको बता दें कि बिग बॅास के आने वाले सीजन के लिए अचिंत कौर को भी अप्रोच किया गया है। शायद बिग बॅास की टीम भी उनके इस दबंग अंदाज की फैन हो।
सुनने में तो आया है कि बिग बॅास 11 के लिए अचिंत के अलावा अयाज अहमद, शरद केलकर, दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम जैसे जाने माने कलाकारों को भी अप्रोच किया गया है। लेकिन अभी इस बात की कन्फर्मेशन नहीं मिली है।

अचिंत कौर और अलिसा खान पिछले कई सालों से बड़े और छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाती आई हैं। अचिंत ने 1994 के सीरियल बनेगी अपनी बात से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद अंचित कहानी घर घर की झांसी की रानी, स्वाभिमान जैसे कई जाने माने सीरियल्स में काम करती नजर आई। छोटे पर्दे के अलावा बॅालीवुड में भी अचिंत ने कई मशहूर फिल्मों में स्पोर्टिंग रोल निभाए है। वैसे अचिंत अपने बोल्ड अवतार के लिए भी काफी मशहूर हैं। हाल ही में अचिंत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ सेक्सी फोटोज शेयर की।

वहीँ अलिसा खान ने बड़े पर्दे के साथ अपनी शुरुआत की। अलिसा खान ने साउथ की मूवीज में भी काम किया है और बॉलीवुड में तो वो अब तक कई मूवीज में काम कर चुकी हैं और उनके काम को काफी सराहा गया है। अलिसा खान अपने बोल्ड अंदाज और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं।
अब देखना यह है कि इस बार अलिसा के हॉट अंदाज का तड़का बिग बॉस में लग रहा है कि नहीं।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express