Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ब्रेकिंग न्यूज़: भारत ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी का फैसला

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी का फैसला

 

 

अभी की बड़ी ख़बर लन्दन से आ रही है जहाँ भारतीय टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान विराट कोहली जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिख रहे हैं लेकिन वो कोई भी जोखिम लेना नहीं चाहते हैं।

1 जून से शुरू हुई चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। 10 साल बाद दोनों टीमें पहली बार किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। दोनों टीमों ने लीग मैच में एक-एक बार हार का मुंह देखा है। दोनों टीमों के बीच की पहली जंग 4 जून को भारत ने 124 रनों से जीती थी।
यह पहली बार है कि भारत और पाकिस्तान किसी 50 ओवर के आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगी। भारत के फाइनल में पहुंचने पर किसी को हैरान नहीं है, मगर पाक ने सबको ताज्जुब में डालते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान को हल्के में लेना टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading