
बांग्लादेश पर जबर्दस्त जीत यानि बांग्लादेश की भारत ने दी ऐसी शर्मनाक मात कि वो अब भारत का मज़ाक उड़ाने से पहले 100 बार सोचेगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने 59 गेंद शेष रहते ही बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइलन में अपनी जगह बनाई।
पहले भारतीय गेंदबाजों ने अपने जलवे बिखेरे और इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से बांग्लादेशियों के छक्के छुड़ा दिए।

पाकिस्तान पहले ही फाइनल में पहुँच चुका है और भारत उसे एकतरफा मैच में पहले ही हरा चुका है और अब दोबारा ऐसा मौका आ रहा है।
रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 123 रन बनाए। रोहित को उनकी पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मच’ चुना गया।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 78 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 96 रन जड़े। इसके अलावा शिखर धवन ने भी 46 रनों की उपयोगी पारी खेली। बांग्लादेश ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, मगर मशरफे मुर्तजा के अलावा कोई भी विकेट लेने में सफल नहीं हुआ। रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए अविजित 178 रन जोड़े।
भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 264 रन बनाए। एक समय पर 300 की ओर बढ़ रहे बांग्लादेश पर केदार जाधव ने लगाम लगाई।
बांग्लादेश ने शुरुआत में ही सौम्य सरकार और सब्बीर रहमान के विकेट गंवा दिए। तमीम इकबाल और मुश्फिकुर रहीम ने तीसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़े। इकबाल ने गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। इसके अलावा मुश्फिकुर ने 85 गेंदों में 4 चौकों की बदौलत 61 रन जोड़े। महमुदुल्लाह ने 21 और मशरफे मुर्तजा ने 26 रनों का योगदान दिया।
भारत के लिए केदार जाधव ने 6 ओर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर ने अपने 48 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह ने 40 रन देकर 2 विकेट अपने खाते में डाले। जाडेजा को भी 1 सफलता मिली। अश्विन को एक भी सफलता नहीं मिली।
आपको बता दें कि मैच शुरू होने से पेहले बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों का सोशल मीडिया में बड़ा मज़ाक उड़ाया था। लेकिन भारतीय जांबाजों ने इसका जबाव अपनी गेंद और बल्ले से दिया।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7