Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / एनडीए 23 जून को तय करेगा राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान

एनडीए 23 जून को तय करेगा राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान

 

 

 

 
चुनाव आयोग ने देश का अगला राष्ट्रपति चुने जाने के लिए होने वाले चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 17 जुलाई पूरे देश में मौजूद सांसद, विधानसभा व विधान परिषद के विधायक देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट डालेंगे। इससे पहले प्रमुख राजनीतिक दल अपनी तरफ से प्रत्याशी को घोषित करेंगे।

गौरतलब है कि वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी राष्ट्रपति चुनाव पर मीडिया का संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव बैलट पेपर होंगे।

चुनाव आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू ने पीएम मोदी से एनडीए के संभावित उम्मीदारों की चर्चा की। दोनों नेताओं ने मोदी को बताया कि इस बारे में एनडीए के अन्य घटक दलों से भी बात हो गई है। 23 जून को एनडीए अपना राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर देगा और उसी दिन नॉमिनेशन भी फाइल कर दिया जाएगा।
सभी राज्यों के विधायक, केंद्र द्वारा प्रशासित राज्यों के विधायक और दोनों सदनों की सांसद वोट डालकर भारत के 14वें राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। इनकी कुल संख्या 4,896 है। लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों की संख्या 776 है और कुल 4100 विधायक मतदान में शामिल होंगे।

28 जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। साथ ही नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख 1 जुलाई है। जरूरत पड़ने पर 17 जुलाई को वोटिंग की जाएगी। वोटिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच रखा गया है। वोटिंग हुई तो 20 जुलाई को मतगणना की जाएगी और संभवत: उसी दिन नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe