Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / यूपी के जौनपुर में एक बड़ा दर्दनाक हादसा, यात्रियों के साथ बस नदी में गिरी कई लोगों के मरने की आशंका

यूपी के जौनपुर में एक बड़ा दर्दनाक हादसा, यात्रियों के साथ बस नदी में गिरी कई लोगों के मरने की आशंका

 

 

 
इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही रोडवेज की बस जौनपुर जिले के सिकरारा गांव के पास सई नदी पर बनी पुल की रेलिंग तोड़कर 25 फिट गहरे खड्डे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में आठ लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हुई है।
मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि हादसे में 20 लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रही है। हादसे में 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल बेहोशी की अवस्था में हैं। कुछ अन्य को हल्की चोटें आईं हैं।

गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना स्थल पर काफी देर तक चीख पुकार मची रही। नदी में बस गिरने पर सबसे पहले वहां के ग्रामीण पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची।

ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को निकाला गया। प्राइवेट बस और तीन एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके पर डीएम और एसपी पहुंच चुके हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading