
दानुष्का गुणाथिलक(76), मेंडिस (89) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (52*) की तूफानी पारी की बदौलत श्रीलंका ने चैंपियंस ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को टीम इंडिया को आठ गेंद शेष रहते ही सात विकेट से शिकस्त दे दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने शिखर धवन (125) के शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 321 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने आठ गेंद शेष रहते ही तीन विकेट पर 322 रन बना लिया। इस हार के साथ जहां टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जहां तगड़ा झटका लगा है वहीं श्रीलंका ने खिताबी दौड़ में बने रहने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।
गौरतलब है कि इसके पहले दक्षिण अफ्रीका से श्रीलंका का हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस जीत के बाद दो अंक हासिल करके श्रीलंका ग्रुप बी की अन्य तीन टीमों दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और टीम इंडिया की बराबरी कर ली है। अब सेमीफाइनल की जंग बहुत रोचक हो गई है। अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 11 जून को हर हाल में द. अफ्रीका को हराना होगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7