Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / डरपोक पाकिस्तान के शांति प्रस्ताव का भारत ने यूँ दिया जबाव

डरपोक पाकिस्तान के शांति प्रस्ताव का भारत ने यूँ दिया जबाव

 

 
डरपोक और कायर पाकिस्तान ने भारत को शांति प्रस्ताव भेजा है। पहले चोरी छिपे हमारे देश में अतबक्वाड फैलता है। हमारे देश के जवानों को कायरों की भांति मारता है और जब भारत जबाव देता है तो शांति प्रस्ताव भेजता है।

बांदीपोरा में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरे पाकिस्तान ने भारत के सामने शांति का प्रस्ताव रखा है। सोमवार को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच फोन पर बातचीत हुई।
इस बातचीत में पाकिस्तान ने भारत से शांति की अपील की है।

वहीं लगातार सामा पर हो रही घुसपैठ की कोशिशों और लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने से नाराज भारत नरमी बरतने के मूड में नहीं है। भारत ने पाक के डीजीएमओ को साफ कर दिया कि अगर हमला होगा तो भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

बता दें भारतीय सेना ने आज जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फिदायीन हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम किर दिया।

आतंकी हमले की ये साजिश सोमवार को सुबह करीब 3 बजे के आसपास हुई जब 4 आतंकियों ने बांदीपोरा के सुंबल में सीआरपीएफ जवानों के कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में आतंकियों द्वारा फायरिंग करके सीआरपीएफ के कैंप में घुसने की कोशिश की गई।

हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा मोर्चा संभालते हुए आतंकियों पर ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की गई जिसके बाद हमलावर चारो आतंकियों को मार गिराया गया।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

One comment

  1. Very nice

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading