Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / नैंसी झा हत्याकांड; वाह बिहार पुलिस तुम्हारे निकम्मेपन और नाकाबिलियत की तारीफ करनी होगी #JusticeForNency

नैंसी झा हत्याकांड; वाह बिहार पुलिस तुम्हारे निकम्मेपन और नाकाबिलियत की तारीफ करनी होगी #JusticeForNency

 

 

 
सबसे पहले आप सभी से ख़बर 24 एक्सप्रेस और मनीष कुमार की अपील। आप ये ख़बर पढ़ने के बाद अपने फेसबुक, ट्वीटर, या जहाँ भी संभव हो सके आवाज उठायें और उस प्यारी सी मासूम सी बिटिया को न्याय दिलवाएं

#JusticeForNency

निकम्मेपन, नकारेपन और रिश्वतखोरी के लिए तो बिहार पुलिस मशहूर है ही अब इस काण्ड से और मशहूर हो गयी। वाकई बिहार पुकिस बहुत निक्कमी और नकारी है।
एक मासूम 12 साल की मासूम बच्ची जिसने अभी दुनिया देखी भी नहीं कि कुछ हैवानों ने उसे अपहरण कर अपनी हवस का शिकार बना लिया और इसके बाद उसके हाथ की दोनों नसे काट दी, उसके गले को काट दिया जंगली जानवरों का जब इससे भी दिल नहीं भरा तो उस मासूम के मर जाने के बाद उसको तेज़ाब से जला दिया।
इसके बाद बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुईं कि उन तस्वीरों को देखकर हर किसी का खून खोल उठा, तस्वीरें इतनी भयावह थी कि जिनको देखा भी नहीं जा रहा है और बिहार पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है।

 

 

 

 

बिहार के मधुबनी नैंसी झा हत्याकांड को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सफाई दी। एडीजी मुख्यालय एस के सिंघल ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मेडिकल बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि नैंसी की मृत्यू का कारण गला दबाने से दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेजाब से जलने और रेप की भी पुष्टि नहीं हुई है। जबकि बच्ची की पूरी बॉडी तेज़ाब से जली पड़ी है।

एडीजी हेडक्वार्टर ने कहा कि यह पुलिस के लिये ब्लाइंड केस था लेकिन इसके बावजूद संदिग्ध आरोपी लालू और पवन झा को गिरफ्तार कर लिया गया।

एडीजी ने बताया कि मामले की जांच के लिये आईपीएस अधिकारी निधि रानी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है जिसका मकसद कांड का सच्चाई के साथ उदभेदन करना है।

बिहार के मधुबनी जिले में पिछले 25 मई को एक 12 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। 25 मई को लापता लड़की की लाश 28 मई को सुबह उसी गांव के नदी के किनारे एक खेत में मिली थी। नाबालिग लड़की के शरीर पर तेजाब डाले गए थे लड़की के दोनो हाथों के नसें काटने की बात सामने आई थी। लड़की की गला को भी बड़ी निर्ममता से रेत दिया गया था।
इसके बाद बिहार समेत देशभर में उबाल के बाद बिहार पुलिस हरकत में आयी लेकिन वो भी लीपापोती करने के लिए। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार में कितना जंगलराज है और वहां के लोग किस प्रकार से दहशत में हैं।

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe