Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भारत पाकिस्तान मैच को लेकर BCCI पर जमकर बरसे विजय गोयल, आतंकवाद के साथ कैसा क्रिकेट

भारत पाकिस्तान मैच को लेकर BCCI पर जमकर बरसे विजय गोयल, आतंकवाद के साथ कैसा क्रिकेट

 

 

 

आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत बंद है। ऐसे में भारत के खेल मंत्री विजय गोयल ने बड़ा बयान दिया है।

इस मैच से पहले भारत में दो धड़े बंट गए हैं। एक इस मैच के होने के पक्ष में है, जबकि दूसरे का कहना है कि भारत को मैच में खेलना चाहिए। आईसीसी इवेंट होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए दिक्कतें पैदा करेगा। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि भारत को किसी भी सूरत में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान नें नहीं उतरना चाहिए। ऐसे में अपनी रेवेन्यू का रोना रोते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारियों से दुबई में मिलने की योजना बना रहे हैं।

इस मीटिंग से पहले देश के खेल मंत्री विजय गोयन ने कहा है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में खेलेगा। जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकी गतिविधिया जारी हैं, तब तक दोनों देश के बीच सीरीज का आयोजन नहीं किया जा सकता। विजय गोयल ने कहा, “बीसीसीआई को सरकार से बात करने के बाद प्रपोजल भेजना चाहिए। आतंकवाद और खेल साथ साथ नहीं हो सकते।”
बता दें कि भारत के खिलाफ सीरीज ने खेल पाने के कारण पाकिस्तान को जबरदस्त आर्थिक नुकसान हो रहा है। ऐसे में वो कई बार अपनी शिकायत दर्ज कर चुका है। वहीं, भारत भी अपने रुख पर अडिग है। ऐसे में यदि भारतीय बोर्ड पाकिस्तान की मांग स्वीकार करता है, तो यह भारत के लिए देश के लिए बड़ा झटका होगा। हालांकि, इस बात की संभावना काफी कम नजर आ रही है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe