Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / 45 करोड़ के पुराने नोट पुलिस देखकर भौंचक्की रह गयी

45 करोड़ के पुराने नोट पुलिस देखकर भौंचक्की रह गयी

 

 

केंद्र सरकार द्वारा बंद किये 1000 , 500 के नोट अब शायद देखने को ना मिलें लेकिन चेन्नई के एक गोदाम में 45 करोड़ के बंद हो चके नोट मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने एक टैक्सटाइल दुकान से 45 करोड रुपए के बंद हुए नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने प्रचलन से बाहर किए जा चुके 500 और 1000 रुपए नोटों को जब्त कर लिया है। गुरुवार को चेन्नई पुलिस ने कोडाम्बक्कम में एमवी रामलिंगम एंड कंपनी पर छापा मारा। ये टैक्सटाइल दुकान सरकारी अधिकारियों की यूनिफॉर्म सिलने के लिए मशहूर है। पुलिस अधिकारी ये देखकर हैरान रह गए कि नोटबंदी को लागू किए जाने के बाद भी बंद किए जा चुके पुराने नोटों के ढेर वहां जमा कर रखे हुए थे।

पुलिस के मुताबिक ये दुकान ढांडापानी नाम के शख्स की है। सूत्रों के मुताबिक ढांडापानी ने आरंभिक पूछताछ में बताया कि ये नोट एक जूलरी स्टोर के मालिक के हैं जिसने उससे गुजारिश की थी कि जब तक वो इन्हें नए वैध नोटों में बदलने का इंतजाम नहीं कर लेता तब तक अपने पास रख ले।

आपको बता दें कि 28 दिसंबर 2016 को सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए ये साफ किया था कि जिस किसी के पास भी बंद किए जा चुके नोट 31 मार्च के बाद मिलेंगे, उसे दंडित किया जाएगा।

पुलिस की ओर से ढांडापानी के खिलाफ ऐसे आरोपों के तहत केस दर्ज किया जा सकता है जिसमें उसे 4 साल तक की जेल हो सकती है। फिलहाल कोडम्बक्कम पुलिस स्टेशन की ओर से इस मामले में आगे जांच की जा रही है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading