
संजय अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उत्तरप्रदेश में बहुत सारे विकास कार्य किये जिन्हें अब योगी सरकार भी कर रही है। योगी सरकार कोई नया काम नहीं कर रही है वो वही सब कर रहे हैं जो माननीय अखिलेश यादव जी उत्तरप्रदेश की जनता के विकास के लिए कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी की हार पर संजय अग्रवाल ने कहा कि देखिये जितनी बड़ी हार हमें मिली हैे इसकी हमें बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी, पार्टी ने उत्तरप्रदेश के लिए बहुत सारे कार्य किये जिसमें सबका विकास हुआ और लोग वाही-वाही करते नज़र आये।
आज यहाँ मुद्दा ईवीएम का है हर जगह उसी के चर्चे हैं, संजय अग्रवाल के मुताबिक कही-कही तो परिवार के वोट भी प्रत्याशि को नहीं मिले, ये ईवीएम में गड़बड़ का मामला नहीं तो और क्या है। जांच पर उन्होंने कहा कि “मिठाई की रखवाली भी आप किससे करवा रहे हैं” जब चोर को ही पुलिस बना दिया जाए और उससे अपनी ही चोरी की जांच करने के लिए कहा जाए तो परिणाम आप भली भांति जानते हैं।
भाजपा छोड़ने के कारण पर संजय अग्रवाल ने कहा कि झूंठ और धोखे की बुनियाद पर आप ज्यादा दिन टिक नहीं सकते, मोदी जी जनता से वायदों पर वायदे किये जा रहे हैं लेकिन अमल किसी एक पर भी नहीं हुआ। संजय अग्रवाल ने मोदी और लोगों को बांटने का भी आरोप लगाया। और उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किये सभी वायदे जुमले थे चाहे वो 15 लाख का मामला हो, कश्मीर का मुद्दा हो, नोटबंदी का मामला हो या पाकिस्तान को सबक सिखाने का, वो सब जुमले निकले जिसको जनता समझ भी रही है।
समाजवादी पार्टी की अगली रणनीति पर उन्होंने कहा कि हम पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चला रहे हैं और लोगों में इसको लेकर खासा उत्साह भी नज़र आ रहा है। छोटे छोटे गांव शहरों से लेकर हर जगह हम पार्टी के सदस्य बना रहे हैं और ये सदस्यता अभियान जोरों शोरों से चल रहा है।
पार्टी की अंतर्कलह पर संजय अग्रवाल ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग हैं जो भाजपा के साथ मिलकर पार्टी की छवि ख़राब करने और पार्टी को तोड़ने की साजिश में लगे हुए हैं। लेकिन पार्टी में जो समझदार और ईमानदार लोग हैं वो आज भी पार्टी के प्रति अपनी पूरी आस्था, निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने में अग्रसर हैं और वो कार्यकर्ताओं में नया जोश भर रहे हैं।
कौन हैं संजय अग्रवाल
संजय अग्रवाल के बारे में हम आपको बता दें कि संजय अग्रवाल भाजपा के नेता हुआ करते थे भाजपा में अपनी अनदेखी के कारण उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी में आ गए। समाजवादी पार्टी में उन्हें राष्ट्रिय सचिव का पद मिला। संजय अग्रवाल देश की कई बड़ी सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं जिनमे से एक अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मंच भी है जिसके वो अध्यक्ष हैं।
**** (ये सभी शब्द संजय अग्रवाल से बातचीत के मुख्य अंश है)****
Exclusive
Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7