
ख़बर 24 एक्सप्रेस की पूरी टीम विनोद खन्ना जी को श्रद्धांजलि अर्पित करती है, विनोद खन्ना जी ऐसे स्टार थे जिनकी कमी शायद आज तक पूरी नहीं हुई है और ना शायद होगी। लिविंग लीजेंड विनोद खन्ना अपने ज़माने के स्मार्ट और बेहद साफ़ छवि वाले स्टार थे और यही वजह है जो आजतक विनोद खन्ना जी के दामन पर दाग नहीं लगे।
बॉलिवुड के हैंडसम हीरो विनोद खन्ना पंचतत्व में विलीन हो गए। विनोद खन्ना का वर्ली शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में बॉलिवुड के कई दिग्गज शामिल हुए। विनोद खन्ना को उनके सबसे छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने मुखाग्नि दी।

विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में बॉलिवुड और राजनीति की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, रणदीप हुडा सुभाष घई, दिया मिर्ज़ा, प्रफुल्ल पटेल, फिल्मों के विलन रंजीत, गायक उदित नारायण आदि शामिल हुए।

इसके अलावा विनोद खन्ना की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। मोदी ने भी ट्वीट कर विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘विनोद खन्ना को हम हमेशा एक पॉप्युलर ऐक्टर, समर्पित नेता और बहुत ही अच्छे इंसान के रूप में याद करेंगे। उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में मेरी सहानुभूति।
बता दें कि 70 वर्षीय विनोद खन्ना का गुरुवार सुबह निधन हो गया। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। विनोद खन्ना ऐक्टिंग के अलावा राजनीति में भी सक्रिय थे। गुरुदासपुर से सांसद खन्ना ने मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली।
खन्ना को बीते 31 मार्च को मुंबई स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल की ओर से यही कहा गया था कि खन्ना के शरीर में पानी की कमी हो गई है।
गौरतलब है कि ऐक्टर विनोद खन्ना ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी गीतांजलि थीं, जिनसे 1985 में तलाक हो गया। बाद में उन्होंने उन्होंने कविता से शादी की। उनके तीन बेटे अक्षय खन्ना, राहुल खन्ना और साक्षी खन्ना हैं। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम श्रद्धा खन्ना है।
खन्ना ने अभिनय की शुरुआत 1968 में फिल्म ‘मन का मीत’ से की। उन्होंने अपने करियर में करीब 140 से अधिक फिल्मों में काम किया था। विनोद खन्ना की यादगार फिल्मों में ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express