Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / क्या वाकई नहीं रहे केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली? क्या है इस वायरल खबर के पीछे का सच, देखें यह वीडियो

क्या वाकई नहीं रहे केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली? क्या है इस वायरल खबर के पीछे का सच, देखें यह वीडियो

आज शाम से ही सोशल मीडिया पर खबर फैल रही है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली नहीं रहे। यह खबर छोटी नहीं बल्कि बहुत बड़ी है। ठीक वैसे ही जैसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबरें 14 अगस्त की शाम से ही सोशल मीडिया पर फैलनी शुरू हो गई थीं, उस दौरान सरकार ने सभी खबरों को निराधार बताया था। लेकिन 16 अगस्त को सरकार की तरफ से पुष्टि हुई कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे।

खैर हम सरकारी जबाव पर सवाल नहीं उठा रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया में जिस तरह की खबरें फैल रही हैं उनकी सत्यता पता करना चाह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया में अफवाह जल्दी फैलती है। ऐसा कई बार देखा गया है।

खैर आज सरकार की तरफ से उन खबरों का खंडन भी हुआ है जिसमें वित्तमंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य बिगड़ने की बात कही जा रही थी। सरकार के प्रवक्ता और प्रेस सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक सितांशु कार ने मीडिया में आई सभी रिपोर्ट्स को गलत बताया है।

सितांशु ने ट्वीट किया कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के खराब स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों से मीडिया दूर रहे। दरअसल सोशल मीडिया, मीडिया में कुछ ऐसी खबरें चल रही थीं जिनमें वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर बताई जा रही थी, कुछ रिपोर्ट्स में तो उनके निधन की अफवाह भी थी।

लेकिन सरकारी प्रवक्ता ने यह स्पष्ट किया है कि जो कुछ बताया जा रहा है वह पूरी तरह गलत और आधारहीन हैं।

किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे जेटली का पिछले साल मई में किडनी प्रतिरोपण हुआ था। इस साल जनवरी में वह सर्जरी के लिये अमेरिका गए थे। उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिश्यू कैंसर है। यही वजह रही कि वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के अंतरिम बजट पेश नहीं कर पाए। उनकी जगह रेलवे और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने बजट पेश किया। पेशे से वकील अरुण जेटली मोदी मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण नेता हैं। वह सरकार के अहम संकटमोचक माने जाते हैं।

उधर,आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी आज अरुण जेटली से मुलाकात कर तस्वीर शेयर की।

खबरों में यह भी दावा किया गया था कि इस बार बनने वाली सरकार में जेटली कोई मंत्री पद नहीं लेंगे। वे सरकार से बाहर रहकर कार्य करेंगे। इस बीच जेटली ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ उनके घर पर ही एक बैठक की थी। इसके बाद से अफवाह को और भी ज्यादा बल मिला था।

लेकिन उनके स्वास्थ्य से जुड़ी खबर अभी भी अधूरी है, हमने सभी सूत्रों से पता करना चाहा लेकिन खबर की सत्यता का पता लगाने में हम सक्षम नहीं हुए।

हम आशा करते हैं कि सोशल मीडिया में जो खबरें चल रही हैं वे अफवाह साबित हों और अरुण जेटली शीघ्र स्वस्थ होकर सबके सामने आएं।

खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe