Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / यौन शोषण के आरोप में फलाहारी बाबा की गिरफ्तारी, बाबा के भक्तों में लगाया बाबा को फसाने का आरोप….

यौन शोषण के आरोप में फलाहारी बाबा की गिरफ्तारी, बाबा के भक्तों में लगाया बाबा को फसाने का आरोप….

 

यौन शोषण के आरोप में घिरा फलाहारी बाबा को आज पुलिस ने एक निज़ी हॉस्पिटल से गिरफ्तार कर लिया। बाबा पर जैसे ही एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया वैसे ही बाबा एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया।

 

बीते कई दिनों से बाबा इस अस्पताल में भर्ती था। हॉस्पिटल की तरफ से बताया गया कि बाबा को कोई भी गंभीर बीमारी नहीं है जिसके बाद पुलिस आज हॉस्पिटल पहुंच गयी और बाबा को गिरफ्तार कर लिया। बाबा को गिरफ्तार कर पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां बाबा का इलाज होगा अगर बाबा को कोई बीमारी नहीं हुई तो बाबा को जेल भेज दिया जाएगा।
पुलिस से​ मिली जानकारी के अनुसार बाबा को आईपीसी की धारा 376 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि बाबा को इस अस्पताल से अलवर के राजकीय अस्पताल में ले जाया गया है।
जहां गठित पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य की जांच करेगी। यदि टीम जांच में बाबा पूर्ण स्वस्थ पाया जाता है तो बाबा को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्यथा बाबा का इलाज सरकारी अस्पताल में ही कराया जाएगा।

इससे पूर्व आज सुबह अलवर के जिस निजी अस्पताल में बाबा बीते कई दिनों से भर्ती है वहां उससे पुलिस ने पूछताछ भी की है जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी का फैसला लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा है।

सरकारी अस्पताल में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कि गए है। गौरतलब है कि बिलासपुर की एक छात्रा ने अलवर के फलहारी महाराज के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना बीते माह की बतायी जा रही है जब बाबा ने अपने अलवर के मधुसूदन आश्रम में इस छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।

वहीं बाबा के भक्तों ने बाबा को फसाने का आरोप लगाया है। बाबा के भक्तों का कहना है कि बाबा को इस मामले में फसाया गया है उनके बाबा ऐसा कर ही नहीं सकते हैं।

इस घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने इस माह बिलासपुर के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। इसके बाद अलवर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद से बाबा आंत में तकलीफ की बात कहकर निजी अस्पताल में भर्ती था।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Bulandshahr Crime News: सबदलपुर गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, चार आरोपी नामजद

Bulandshahr Crime News: सबदलपुर गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, चार आरोपी नामजद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading