Amethi Crime News | Bureau Report Zishan Alam | Khabar 24 Express

जगदीशपुर सीएचसी अस्पताल के ठीक सामने संचालित हो रहे कथित “जसीम अल्ट्रासाउंड” सेंटर को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इलाके में पहले से ही इस सेंटर को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन जब इस पूरे मामले को मीडिया ने उजागर किया तो सेंटर से जुड़े कथित लोगों की बेचैनी खुलकर सामने आने लगी।
दो दिन पहले प्रसारित की गई हमारी खबर में बताया गया था कि अस्पताल के सामने कई कथित अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं, जहां मरीजों की जिंदगी के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।
इसी दौरान “Jaseem Diagnostic Centre” का नाम भी सामने आया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां बिना वैध योग्यता और नियमों के अल्ट्रासाउंड जैसी गंभीर जांच की जा रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि सेंटर पर डॉक्टर फारुख आलम का सर्टिफिकेट लगा हुआ है, लेकिन संचालन कथित रूप से जसीम नाम का युवक कर रहा है। आरोप यह भी है कि जो व्यक्ति अल्ट्रासाउंड कर रहा है उसके पास कोई वैध डिग्री तक नहीं है। अगर यह सच है तो यह सीधे तौर पर लोगों की जिंदगी के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जाएगा।
जब इस पूरे मामले को खबर के माध्यम से जनता के सामने लाया गया तो हमारे पत्रकार जीशान आलम पर खबर हटाने का दबाव बनाया जाने लगा।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। बाद में उसी युवक ने खुद कहा कि “गलतफहमी” की वजह से आरोप लगाए गए थे। इसके बावजूद उसने एक कथित फर्जी स्क्रीनशॉट भेजा, जिसमें 50 हजार रुपये देने की बात दिखाई गई। जब उससे पूछा गया कि यह स्क्रीनशॉट कहां से आया और इसकी सच्चाई क्या है, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा।

पते की बात तो देखिए जब कॉल मैसेज करने वाले कथित सज्जन से कहा गया कि तुमने हमारे पत्रकार जीशान आलम पर रिश्वत लेने झूठे आरोप क्यों लगाए तब देखिए उसने क्या जबाव दिया



यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर कोई व्यक्ति सच में निर्दोष है तो वह सीधे बातचीत करने से क्यों डर रहा था? जब हमने उसे फोन पर खुलकर बात करने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया और कहा कि “कॉल रिकॉर्ड हो जाएगी।” आखिर रिकॉर्डिंग से डर किस बात का था?
इतना ही नहीं, आरोप लगाने वाले कथित युवक ने पत्रकार पर गाली देने जैसे आरोप भी लगाए, लेकिन एक भी सबूत सामने नहीं रख सका। इससे पूरे मामले में शक और गहरा हो गया है।
अब सवाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर भी उठ रहे हैं। आखिर अस्पताल के ठीक सामने अगर कथित रूप से बिना वैध डिग्री और नियमों के अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं तो जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? क्या ऐसे सेंटर बिना किसी मिलीभगत के खुलेआम चल सकते हैं?
स्थानीय लोगों में भी भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि गरीब और भोलेभाले मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
शिकायत करवाने के लिए हमारे पास पर्याप्त सबूत भी हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए जो दूसरों की जान से खिलवाड़ करते हों।
Tags:
Jaseem Ultrasound News, Jaseem Diagnostic Centre Viral News, Jagdishpur CHC News, Illegal Ultrasound Centre, Fake Diagnostic Centre, Journalist Threat Case, Ultrasound Scam Hindi News, Medical Scam Exposed, Health Department Negligence, UP Breaking News, Viral Hindi News, Jagdishpur Hospital News, Fake Ultrasound Operator, Zeehan Alam News, Latest Hindi News Viral
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express