Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra Politics: अजित पवार करने वाले थे NCP के दोनों गुटों का विलय, पवार के करीबी का बड़ा खुलासा

Maharashtra Politics: अजित पवार करने वाले थे NCP के दोनों गुटों का विलय, पवार के करीबी का बड़ा खुलासा

Ajit Pawar Sharad Pawar | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ा एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद अब उनके बेहद करीबी सहयोगी ने दावा किया है कि अजित पवार NCP के दोनों गुटों को एक करने वाले थे।

यानि जो टूट सालों से दिख रही थी, वो दरार कुछ ही दिनों में खत्म होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही वो हादसा हो गया, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा ही बदल दी।

आखिर क्या थी अजित पवार की आखिरी इच्छा? और क्या अब उनका सपना पूरा हो पाएगा? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखिए।

28 जनवरी को महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और NCP के वरिष्ठ नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया। गुरुवार को बारामती में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन उनके जाने के बाद अब उनकी राजनीतिक विरासत को लेकर बड़े-बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं।

अजित पवार के बेहद करीबी और पवार परिवार से 40 साल से जुड़े किरण गुजर ने दावा किया है कि अजित पवार जल्द ही NCP के दोनों गुटों का विलय करने वाले थे। किरण गुजर के मुताबिक, अजित पवार की आखिरी इच्छा यही थी कि पार्टी एकजुट हो और आपसी टकराव खत्म हो।

किरण गुजर ने बताया कि विमान हादसे से महज पांच दिन पहले अजित पवार से उनकी फोन पर बात हुई थी। उस बातचीत में अजित पवार ने साफ कहा था कि विलय की पूरी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अगले कुछ ही दिनों में बड़ा फैसला लिया जाना था।

गुजर के अनुसार, हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में दोनों गुटों का साथ लड़ना इसी दिशा का संकेत था। पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के चुनावों के बाद जिला परिषद चुनावों के लिए भी गठबंधन जारी रखने का फैसला हो चुका था।

इतना ही नहीं, अजित पवार ने कुछ पत्रकारों से यह भी कहा था कि वह अपनी पार्टी का NCP (SP) में विलय चाहते हैं। किरण गुजर का दावा है कि इस पूरे विलय को लेकर शरद पवार, सुप्रिया सुले और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से सकारात्मक बातचीत चल रही थी।

यानि साफ है कि अजित पवार के पास एकजुट NCP का पूरा रोडमैप तैयार था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उनके अचानक निधन ने न सिर्फ पवार परिवार, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति को भी बड़ा झटका दिया है।

अब सवाल ये है कि क्या अजित पवार का अधूरा सपना अब पूरा होगा? क्या NCP के दोनों गुट उनके नाम पर एक होंगे? या फिर ये खुलासा भी राजनीति की फाइलों में दबकर रह जाएगा?

अगर आप चाहते हैं महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी ऐसी ही अंदरूनी और भरोसेमंद खबरें सबसे पहले, तो अभी चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।

आप देख रहे हैं Khabar 24 Express नयी सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe