Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बीच सड़क पर बगावत, BJP विधायक ने मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला रोका, कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

बीच सड़क पर बगावत, BJP विधायक ने मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला रोका, कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

Mahoba News | Jalshakti Minister Swatantra Dev Singh vs Brijbhushan Rajput | Bureau Report Zishan Alam | Khabar 24 Express


महोबा से आई इस वक्त की बड़ी खबर ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। जहां एक तरफ सरकार विकास की बात कर रही है, वहीं उसी सरकार के विधायक ने मंत्री का काफिला बीच सड़क पर रोक दिया।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। सवाल ये है कि क्या यह जनता की पीड़ा है या पार्टी के अंदर की बड़ी दरार?

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सड़क पर रोक लिया गया। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट मार्ग पर पहले से मौजूद थे।

आरोप था कि जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की हालत बदतर है और तीन साल बाद भी कई गांवों में पानी नहीं पहुंचा। जैसे ही काफिला रुका, सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात बिगड़ते देख मंत्री खुद गाड़ी से नीचे उतरे और विधायक से आमने-सामने बातचीत हुई।

विधायक ने सड़कों और पानी की समस्या गिनाई तो मंत्री ने साफ कहा कि जहां शिकायत है वहां चलिए, अगर सड़कें खुदी मिलीं या लापरवाही दिखी तो अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि समर्थकों और एक इंस्पेक्टर के बीच तीखी बहस तक हो गई। प्रशासन ने सख्ती दिखाकर भीड़ हटाई और काफिले को आगे बढ़ाया।

लेकिन इस पूरी घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि जब सरकार के अपने विधायक सड़क पर उतर आएं, तो जमीनी हालात कितने गंभीर होंगे।

बीजेपी विधायक का सड़क पर उतरना सिर्फ विरोध नहीं, सिस्टम पर बड़ा सवाल है। अब देखना होगा कि मंत्री के वादे जमीन पर उतरते हैं या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा।

अगर आप चाहते हैं सत्ता के अंदर की सच्चाई, बिना डर और बिना दबाव की खबरें तो अभी चैनल को सब्सक्राइब कीजिए Khabar 24 Express नयी सोच, नया भारत


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading