Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / MP Minister Pratima Bagri के भाई और जीजा गांजा तस्करी में गिरफ्तार, सवालों से बचती दिखीं मंत्री

MP Minister Pratima Bagri के भाई और जीजा गांजा तस्करी में गिरफ्तार, सवालों से बचती दिखीं मंत्री

मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सत्ताधीशों के घर से निकलकर सामने आई है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच दिन पहले उनके जीजा भी इसी आरोप में पकड़े गए थे।

लेकिन सवाल पूछने पर मंत्री ने मीडिया को ही फालतू करार दिया… क्या सत्ता का संरक्षण तस्करी के नेटवर्क को बचा रहा है? आइए जानते हैं इस खबर में

सतना पुलिस ने दबिश देकर 46 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत नौ लाख से ज्यादा बताई जा रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद माल मंत्री बागरी के भाई अनिल और जीजा शैलेंद्र का है। कोर्ट ने दोनों को 19 दिसंबर तक जेल भेज दिया है, जबकि यूपी पुलिस पहले ही शैलेंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है।

यही नहीं, वह पहले भी कफ सिरप और शराब तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है, 5 करोड़ से ज्यादा के ट्रांजेक्शन का खुलासा भी हुआ था।

जब मीडिया ने मंत्री प्रतिमा बागरी से परिवार की गिरफ्तारी पर सवाल किया तो वे भड़क उठीं और बोलीं फालतू की बात करते हो आप लोग।

वहीं विपक्ष ने बड़ा आरोप लगाया है कि सत्ता के घर में तस्करी का नेटवर्क चल रहा है और मंत्री अपने लोगों को संरक्षण दे रही हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या परिवारिक लिंक की वजह से कार्रवाई प्रभावित होगी या कानून अपना काम करेगा? जनता के सामने जवाब कौन देगा?

अगर आप सच जानना चाहते हैं, सवाल पूछना चाहते हैं और सत्ता की परतें खोलना चाहते हैं तो चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें… अलर्ट बेल जरूर दबाएं ताकि अगली बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading