
नागपुर, 29 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग जन समिति की ओर से नागपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम ने समाज में नई उम्मीद की किरण जगाई। यह दिव्यांग जनसंवाद और साहित्य वितरण कार्यक्रम न केवल उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और सहयोग की मिसाल भी पेश की।
इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत और मुख्य सूत्रधार Ammol D. Walkke रहे। उनकी मेहनत और समर्पण ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने केवल आयोजन का नेतृत्व ही नहीं किया, बल्कि दिव्यांग भाइयों-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प भी लिया।

इस खास मौके पर भाजपा नागपुर ग्रामीण अध्यक्ष आनंदराव राऊत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दिव्यांग साथियों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कुल 205 दिव्यांग भाइयों और बहनों ने भाग लिया। उन्हें जीवनोपयोगी सामग्री, सहायक उपकरण और मार्गदर्शन सामग्री प्रदान की गई। साथ ही, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।
इस पहल का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं था, बल्कि दिव्यांग समाज में आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश फैलाना भी था। Ammol D. Walkke की इस कोशिश से कई चेहरों पर मुस्कान आई और लोगों के मन में आत्मनिर्भर बनने का विश्वास जागा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी मान्यवरों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और उपस्थित दिव्यांग साथियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस सामाजिक अभियान को सफल बनाया।
यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Bureau Report : Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: A major scam has taken place in the Maharashtra Social Welfare