Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जालना में दिल दहला देने वाला हादसा, कुएं में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

जालना में दिल दहला देने वाला हादसा, कुएं में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के जालना जिले से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जाफराबाद तहसील में शुक्रवार दोपहर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार राजूर से टेंभुर्णी की ओर जा रही थी। तभी गाडेगव्हाण फाटे के पास तेज रफ्तार में चालक का नियंत्रण कार पर से छूट गया और वाहन सीधे 70 फुट गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में करीब 60 फुट पानी भरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य बेहद कठिन रहा।

स्थानीय लोगों, पुलिस और भोकरदन अग्निशमन दल की मदद से युद्धस्तर पर ऑपरेशन चलाया गया और सभी शवों को बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

ऐसी ही देश दुनिया की हर बड़ी खबर और अपडेट सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए आपके अपने चैनल
Khabar 24 Express के साथ। यहां आपको मिलेंगी हर बड़ी खबर हिंदी, इंग्लिश और मराठी, तीनों भाषाओं में। तो अगर आपने अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया है, तो चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और बेल आइकन दबाकर नोटिफिकेशन जरूर ऑन कर दीजिए।

ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, जालना, महाराष्ट्र


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe