Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Pune में दर्दनाक हादसा, कुंडेश्वर शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रही 10 महिलाओं की मौत, चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया दुःख

Pune में दर्दनाक हादसा, कुंडेश्वर शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रही 10 महिलाओं की मौत, चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया दुःख

पुणे से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। रविवार की सुबह, पापलवाड़ी गांव से करीब 30 से 35 महिलाएं और कुछ बच्चे श्रद्धा भरे मन से कुंडेश्वर शिव मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे।
मगर किसे पता था, कि यह यात्रा उनके लिए आखिरी साबित होगी।
घाट के संकरे और घुमावदार रास्ते पर, पिकअप एक तेज मोड़ पर अनियंत्रित हो गई।
वाहन कई बार पलटा और करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
इस भीषण हादसे में 10 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।
घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर है।

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा – यह हादसा बेहद दर्दनाक है, और मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।
राज्य सरकार घायलों के इलाज और परिजनों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वाहन तेज मोड़ पर संतुलन खो बैठा।
लेकिन यह भी जांच की जा रही है कि कहीं तकनीकी खराबी या लापरवाही तो वजह नहीं बनी।

आज पापलवाड़ी का हर घर मातम में डूबा है।
जिन्होंने सुबह अपने अपनों को मंदिर के लिए विदा किया था, शाम होते-होते वे उनके शवों को वापस घर लेकर आए।

कुंडेश्वर के दर्शन का सपना… सड़क पर अधूरा रह गया।
और पीछे छोड़ गया सवाल – क्या हमारी सड़कों पर सफर करना इतना खतरनाक है कि श्रद्धा की जगह डर लेने लगे?

Bureau Report : Akash Dhake, Pune


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe