
एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन पहली बार इतना अच्छा जा रहा है। भारत अब तक 82 पदक अपने नाम कर चुका है। आज भारत को तीरंदाजी में भी पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ।
महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर से हराया।
एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले थे। आज भारत को आर्चरी, कुश्ती और स्क्वैश में पदक की उम्मीद है। ऐसे में भारत के कुल पदकों की संख्या आज 100 के करीब पहुंच सकती है।
- भारत के पास कितने पदक
- स्वर्णः 19
- रजतः 31
- कांस्यः 32
- कुलः 82
स्पोर्ट्स डेस्क : खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7