
जयपुर 09/04/2021 : गहलोत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- प्रदेश के पास सिर्फ दो दिन का स्टॉक; 5 जिलों में कल से बंद हो सकता है वैक्सीनेशन|जयपुर,
गहलोत ने लिखा है, ‘राजस्थान में वैक्सीन का मौजूदा स्टॉक 2 दिन में खत्म हो रहा है। हमें 30 लाख डोज की तत्काल आवश्यक है।’
राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का स्टॉक खत्म हो रहा है। राजस्थान के पास केवल दो दिन के वैक्सीनेशन का स्टॉक बचा है। 5 जिलों में शनिवार से वैक्सीनेशन बंद होने की नौबत आ सकती है। वैक्सीन की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। गहलोत ने राजस्थान को तत्काल 30 लाख वैक्सीन उपलब्ध करवाने की मांग की है। गहलोत ने लिखा है, ‘राजस्थान में वैक्सीन का मौजूदा स्टॉक 2 दिन में खत्म हो रहा है। हमें 30 लाख डोज की तत्काल आवश्यक है, ताकि वैक्सीनेशन का काम चलता रहे।

सीएम ने पत्र में लिखा, ‘16 जनवरी से राजस्थान में लगातार सफल टीकाकरण चल रहा है। 7 अप्रैल तक यहां 86,89,770 डोज लगा चुके हैं। 45 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए आपने वीसी के दौरान 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव चलाने की घोषणा की है। मैं इसकी सराहना करता हूं, मैं इस आयु वर्ग के लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए आश्वस्त करता हूं। हमने पहले से ही रोज 5 लाख लोगों को टीका लगाने की योजना बना ली और उसे क्रियान्वित भी किया जा रहा है।’
सीएम अशोक गहलोत की पीएम मोदी को लिखी गई चिट्ठी
5 जिलों में कल से बंद हो सकता है वैक्सीनेशन
राजस्थान में 9 लाख 70 हजार डोज का स्टॉक बचा है। एक दिन में 5 लाख डोज चाहिए। कोरोना वैक्सीन का स्टॉक इतना कम है कि शनिवार को अलवर, जयपुर, भरतपुर, झुंझुनूं और करौली में वैक्सीनेशन होना मुश्किल लग रहा है। चिकित्सा विभाग के मुताबिक, अगर वैक्सीन की डोज नहीं मिली तो शनिवार को वैक्सीनेशन रुक जाएगा।
Bureau Report : Harimohan Rathore, Chittorgarh
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express