Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जनपद CO की सरपरस्ती में मझ़गंवा जनपद की ग्राम पंचायतें बनी लूट खसोट का अड्डा : Khabar 24 Express

जनपद CO की सरपरस्ती में मझ़गंवा जनपद की ग्राम पंचायतें बनी लूट खसोट का अड्डा : Khabar 24 Express

Satna, Chitrakoot : देश और प्रदेशों की सरकारों द्वारा एक तरफ ग्राम पंचायतों को साफ स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ सरकार के ही निचले स्तर के जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी निहित राशि को हड़प कर अपना – अपना घर भर रहे है।

सतना जिले के अन्तर्गत आने वाली मझगवां जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अर्जुनपुर में ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक राजेश कुमार यादव पर शौचालय निर्माण में हेराफेरी सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार रोजगार सहायक राजेश कुमार यादव ने शौचालय निर्माण, पीएम आवास निर्माण में काफी गोलमाल किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि रामफल यादव को ग्राम पंचायत अर्जुनपुर से पीएम आवास का लाभ देकर 1 लाख 20 हजार रुपये की पूरी राशि निकाली जा चुकी है। जबकि रामफल यादव का ग्राम पंचायत अर्जुनपुर में कोई आवास ही नही बना है। गौरतलब है कि जब मकान बना ही नही तो राशि का आहरण कैसे हो गया। इसी तरह शौचालय निर्माण, पीसीसी सड़क निर्माण एवं पंचायत में किये गए तमाम निर्माण कार्यो में जमकर भ्रस्टाचार किया गया है। इसकी शिकायत भी जनपद सीईओ , जिला पंचायत सीईओ के साथ ही सीएम हेल्पलाईन में भी दर्ज कराई गई है। लेकिन जिम्मेदार आंखों में पट्टी और कानों में तेल डालकर बैठे हुए हैं।
गांव के ही तीरथ प्रसाद मिश्र ने ग्राम रोजगार सहायक के ऊपर दस हजार रुपए की घूस मांगने का आरोप लगाया है। और घूंस की रकम न दिए जाने पर रोजगार सहायक के द्वारा तीरथ प्रसाद मिश्र को आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया।

दुर्भाग्य से मझ़गंवा जनपद पंचायत की ज्यादातर ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की गंगा निर्बाध रूप से बह रही है। जनपद पंचायत की ज्यादातर ग्राम पंचायतों जैसे कि कैलाशपुर, पिंडरा, मलगौसा अर्जुनपुर आदि में स्थानीय कर्मचारियों के साथ ही ग्राम सरपंचों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा को पार कर चुका है। पिंडरा और मलगौसा ग्राम पंचायतों में बिना सरपंचों की सहमति से सचिव और जीआरएस भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचारों की हजारों शिकायते जनपद सी आे और जिला पंचायत सी आे के यहां की जा चुकी हैं। बावजूद आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऐसे में यह क्यों न माना जाए कि भ्रष्टाचार की सरपरस्ती जनपद और जिला पंचायत सीईओ नहीं कर रहे हैं?

चित्रकूट से ख़बर 24 एक्सप्रेस के लिए विनोद शर्मा की रिपोर्ट।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe