Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / बुलंदशहर में डबल मर्डर से सनसनी: अवैध संबंधों के शक में मोमिन ने पिता और पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट, खुद पुलिस को किया फोन

बुलंदशहर में डबल मर्डर से सनसनी: अवैध संबंधों के शक में मोमिन ने पिता और पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट, खुद पुलिस को किया फोन

Bulandshahr Crime News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express



खुर्जा/बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस डबल मर्डर की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के कलन्दरगढ़ी गांव का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोमिन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी शना को पिता के लाइेंसी हथियार से गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे मोमिन ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही खुर्जा जंक्शन पुलिस चौकी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मोमिन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मोमिन को शक था कि पिता के उसकी पत्नी शना के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते मोमिन ने ये खौफनाक कदम उठाया और पिता पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

इस डबल हत्याकांड के बाद गांव कलन्दरगढ़ी में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है।

एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Khabar 24 Express
जिला संवाददाता : लोकेन्द्र राज सिंह
दिनांक : 24/05/2026















Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading