India News | Petrol Diesel Price Hiked | Business News | Khabar 24 Express

वहीं सीएनजी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है और आरोप लगाया जा रहा है कि चुनाव खत्म होने के बाद जानबूझकर कीमतें बढ़ाई गईं।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सीएनजी के दामों में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है।
अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपमेंट प्रभावित होने और कमजोर रुपये ने भारत की आयात लागत को और बढ़ा दिया है। रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने से भी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है।
हालांकि विपक्ष का आरोप है कि यह केवल अंतरराष्ट्रीय हालात का असर नहीं बल्कि राजनीतिक फैसला भी है। विपक्षी दलों का कहना है कि कोविड काल में कच्चे तेल की कीमतें बहुत तेजी से गिरी थीं, कच्चे तेल में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली थी लेकिन मोदी सरकार ने दाम कम नहीं किए। वहीं अप्रैल 2022 से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लगभग स्थिर रखा गया था और राष्ट्रीय चुनावों से पहले मार्च 2024 में दो रुपये की कटौती भी की गई थी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देशभर में तेल और गैस की कीमतों तथा किल्लत से लोग परेशान हैं।
बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहने वाला। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने की चीजों, सब्जियों, दूध, दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7