Mumbai Crime News | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express

ठाणे/डोंबिवली : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, डोंबिवली निवासी ओंकार और युवती के बीच कॉलेज के दिनों से प्रेम संबंध था। दोनों करीब आठ वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। बताया जा रहा है कि परिवार की असहमति के बावजूद दोनों ने पहले ही कानूनी तौर पर कोर्ट मैरिज कर ली थी और कुछ समय तक साथ भी रहे।
जानकारी के मुताबिक, परिवार वालों ने बाद में दोनों की सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करवाने की बात कही थी। रविवार 24 मई 2026 को शादी की तारीख तय की गई थी और घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। 21 मई की रात हल्दी समारोह भी आयोजित किया गया था, लेकिन इसी दौरान अचानक युवती लापता हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती और उसके परिवार की तलाश कर रही है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रेम विवाह, जातिगत विरोध और शादी से ठीक पहले दुल्हन के गायब होने की इस घटना ने पूरे डोंबिवली इलाके में सनसनी फैला दी है।
Tags:
Dombivli Bride Missing News, Maharashtra Love Marriage Case, Haldi Ceremony Bride Missing, Thane News Hindi, Dombivli Viral News, Court Marriage Dispute, Maharashtra Crime News, Love Marriage Controversy, Manpada Police Station News, Maharashtra Latest Hindi News
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7