Delhi Crime News | Bureau Report Saurabh Wadhwa | Khabar 24 Express

दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एमसीडी के शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से राजधानी के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि CBI टीम ने ट्रैप ऑपरेशन के दौरान अभिषेक मिश्रा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े सबूत मिलने की जानकारी सामने आ रही है।
CBI की इस सख्त कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Delhi News | Crime Report Saurabh Wadhwa | Khabar 24 Express
Tags:
Delhi CBI Action, Abhishek Mishra Arrest, MCD Deputy Commissioner Arrested, Shahdara North Zone News, Delhi Corruption Case, CBI Trap Operation, Breaking News Delhi
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7