Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बदायूं में खौफनाक मर्डर का खुलासा: दूसरी बीवी ने बहनोई संग मिलकर शौहर को सिर में दो गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बदायूं में खौफनाक मर्डर का खुलासा: दूसरी बीवी ने बहनोई संग मिलकर शौहर को सिर में दो गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Badaun Crime News | Crime Story | Husband Murder News | Bureau Report Zishan Alam | Khabar 24 Express

उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया में जिस असीरउद्दीन की लाश गेहूं के खेत में मिली थी, उसकी हत्या किसी बाहरी ने नहीं बल्कि उसकी अपनी दूसरी पत्नी ने करवाई थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है, जिसमें सिर में दो गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। अब इस हत्याकांड में पत्नी के साथ उसका बहनोई भी आरोपी बनाया गया है।

भदसिया गांव निवासी असीरउद्दीन की हत्या की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। मृतक के पिता इशारउद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटे की पहली पत्नी अंजुम की मौत के बाद असीरउद्दीन ने साल 2016 में अपनी साली अर्शी से निकाह किया था।

शादी के बाद अर्शी बहुत कम ही गांव आती थी और ज्यादातर समय कभी दिल्ली तो कभी मायके में अपने बहनोई गुलफाम के साथ रहती थी। असीरउद्दीन दिल्ली में कबाड़ का कारोबार करता था और करीब दस दिन पहले ही गांव लौटा था।

आरोप है कि सोमवार रात करीब आठ बजे अर्शी ने अपने बहनोई गुलफाम और कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर असीरउद्दीन के सिर में दो गोलियां मारीं और उसकी लाश गेहूं के खेत में फेंक दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में दो गोली लगने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी, बहनोई और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

बदायूं की यह वारदात एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि रिश्तों में विश्वास आखिर कहां खोता जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या की पूरी साजिश बेनकाब की जाएगी।

अगर आप ऐसी ही सच्ची और चौंकाने वाली खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading