Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Bangladesh की इतनी औकात कि भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार करे?

Bangladesh की इतनी औकात कि भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार करे?


भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि वह भारत में अपने मैच खेलने नहीं जाएगा।

ICC के अल्टीमेटम के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने फैसले पर अड़ा हुआ है। सवाल ये है कि क्या बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा या फिर ICC को झुकना पड़ेगा? इस रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला।

ढाका में गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ अहम बैठक हुई। इस बैठक में बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल, सीईओ निजामुद्दीन और कुछ सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद थे।

रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं, लेकिन इसके बावजूद बीसीबी ने साफ कह दिया है कि टीम भारत की यात्रा नहीं करेगी।

बैठक के बाद बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने कहा कि बांग्लादेश लगातार ICC के संपर्क में है, लेकिन उसका रुख साफ है। बांग्लादेश विश्व कप में खेलना चाहता है, मगर भारत में नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ICC ने उन्हें सिर्फ 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, जो किसी वैश्विक संस्था के अनुरूप नहीं है।

अमिनुल ने यह भी कहा कि ICC द्वारा भारत से बाहर मैच कराने के अनुरोध को खारिज कर दिया गया। उन्होंने श्रीलंका को सह-मेजबान बताए जाने पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह सह-मेजबानी नहीं बल्कि हाइब्रिड मॉडल है।

वहीं बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने स्पष्ट किया कि भारत न जाने का फैसला सरकार का है और उन्हें उम्मीद है कि ICC बांग्लादेश को श्रीलंका में खेलने का मौका देगा।

अब सबकी नजरें ICC के अगले फैसले पर टिकी हैं। क्या ICC अपने शेड्यूल में बदलाव करेगा या फिर बांग्लादेश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा?

टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह विवाद विश्व क्रिकेट के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में ICC का फैसला तय करेगा कि क्रिकेट जीतेगा या राजनीति।

ऐसी ही बड़ी और ब्रेकिंग खेल खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को शेयर जरूर करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

अवंतिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बीपी सिंह के जन्मदिन पर विशेष: कम उम्र में बनाई अलग पहचान, बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा का मजबूत नाम

अवंतिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बीपी सिंह के जन्मदिन पर विशेष: कम उम्र में बनाई अलग पहचान, बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा का मजबूत नाम

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading