Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / प्रभाग 35 में ऐतिहासिक जीत Sandeep Gawai के साथ चारों कैंडिडेट विजयी

प्रभाग 35 में ऐतिहासिक जीत Sandeep Gawai के साथ चारों कैंडिडेट विजयी

प्रभाग 35 से इस वक्त की सबसे बड़ी और पक्की खबर सामने आ चुकी है। यहां अब कोई कयास नहीं, कोई अनुमान नहीं, बल्कि जीत तय नहीं बल्कि जीत हो चुकी है।

संदीप गंवाई के साथ प्रभाग 35 के चारों कैंडिडेट ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। सड़कों पर जश्न है, कार्यकर्ताओं में जोश है और समर्थकों में उत्साह चरम पर है। प्रभाग 35 में यह जीत सिर्फ एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जीत बन चुकी है।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग 35 ने इतिहास रच दिया है। यहां संदीप गंवाई के साथ चारों उम्मीदवारों ने एकतरफा और शानदार जीत दर्ज की है।

नतीजों के बाद प्रभाग 35 में जश्न का माहौल है।नढोल-नगाड़े, फूलों की बारिश और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता यह साफ बता रहे हैं कि यह जीत कितनी बड़ी और खास है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जीत अचानक नहीं आई, बल्कि सालों की मेहनत, जनता से सीधा जुड़ाव और लगातार मौजूदगी का नतीजा है।

संदीप गंवाई को प्रभाग 35 में सिर्फ नेता नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य माना जाता है और यही भरोसा इस जीत की सबसे बड़ी वजह बना।

खास बात यह रही कि इस चुनाव में विरोधियों को कोई मौका ही नहीं मिला। चारों सीटों पर एकतरफा जीत ने साफ कर दिया कि प्रभाग 35 ने एकजुट होकर फैसला सुनाया है।

यह जीत सिर्फ चुनावी आंकड़ों की नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और विश्वास की जीत है। प्रभाग 35 ने अपना फैसला सुना दिया है। संदीप गंवाई और उनकी टीम ने साबित कर दिया है कि जब नेता और जनता एक साथ खड़े हों, तो जीत ऐतिहासिक बन जाती है।

ऐसी ही सबसे तेज़ और भरोसेमंद चुनावी खबरों के लिए खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब करें वीडियो को लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading