Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ओमप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना यादव ने प्रभाग 16 को लेकर कही बड़ी बात, बोले सेवा हमारे संस्कारों में है

ओमप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना यादव ने प्रभाग 16 को लेकर कही बड़ी बात, बोले सेवा हमारे संस्कारों में है

Prabhag 16 Exclusive | BJP Tara Omprakash Yadav News | Report Manish Kumar Ankur | Nagpur News | Khabar 24 Express


नागपुर। नागपुर महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 15 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले सभी प्रत्याशी अपने-अपने प्रभाग में जोरदार जनसंपर्क कर रहे हैं।

इसी कड़ी में खबर 24 एक्सप्रेस की टीम ने प्रभाग क्रमांक 16 से उम्मीदवार तारा ओमप्रकाश यादव के पति और वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना यादव से विशेष बातचीत की।

“प्रभाग 16 के हर घर से हमारा रिश्ता” – मुन्ना यादव

बातचीत के दौरान ओमप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना यादव ने कहा कि प्रभाग 16 उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं बल्कि परिवार की तरह है।

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी तारा ओमप्रकाश यादव दो बार नगरसेवक रह चुकी हैं और पूरे कार्यकाल में जनता की सेवा को ही प्राथमिकता दी गई।

मुन्ना यादव ने कहा, “सेवा हमारे खून में है। हमने कभी चुनाव देखकर काम नहीं किया, बल्कि हर दिन जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान किया है।”

9 साल बाद भी नहीं टूटा जनता से संपर्क

उन्होंने कहा कि भले ही नागपुर महानगरपालिका के चुनाव 9 साल बाद हो रहे हैं, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने प्रभाग 16 के लोगों को कभी अकेला नहीं छोड़ा। पानी, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार प्रशासन से समन्वय कर समस्याओं का निराकरण कराया गया।

कोविड काल में मानवता की मिसाल

मुन्ना यादव ने कोविड महामारी के दौर को याद करते हुए कहा कि जब लोग डर और अनिश्चितता में थे, तब वे अपनी टीम के साथ बिना किसी भय के लोगों की मदद के लिए सड़कों पर उतरे।
उन्होंने न केवल प्रभाग 16 बल्कि नागपुर के अन्य क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों तक भोजन, दवाइयां और जरूरी सहायता पहुंचाई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उस मुश्किल समय में मुन्ना यादव और उनकी टीम फरिश्तों की तरह सामने आई थी।

जनता का भरोसा, तारा यादव की जीत तय

प्रभाग 16 में जनता के बीच साफ संदेश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “मुन्ना भाऊ और तारा दीदी” ने हमेशा सुख-दुख में साथ दिया है।
लोगों का मानना है कि अगर तारा ओमप्रकाश यादव जीतती हैं, तो यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे प्रभाग 16 की होगी।

16 जनवरी को साफ होगी तस्वीर

अब 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को परिणाम घोषित होंगे। हालांकि जिस तरह का जनसमर्थन, विश्वास और जुड़ाव प्रभाग 16 में देखने को मिल रहा है, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि तारा ओमप्रकाश यादव की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

खबर 24 एक्सप्रेस लगातार नागपुर महानगरपालिका चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाता रहेगा।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading