Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / तुमसर तहसील के बिनाखी में पटवारी पर रिश्वत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो जनआक्रोश आंदोलन की चेतावनी

तुमसर तहसील के बिनाखी में पटवारी पर रिश्वत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो जनआक्रोश आंदोलन की चेतावनी

Jitendra Patle | Bhandara News | Khabar 24 Express

भंडारा जिले की तुमसर तहसील अंतर्गत बिनाखी (झासा क्रमांक 11) में कार्यरत पटवारी हिरकन्या शेंडे पर गंभीर आरोप लगे हैं।

आरोप है कि श्रेणी-2 की जमीन को श्रेणी-1 में परिवर्तित करने के बदले बिनाखी निवासी टारझन पुराणलाल तुरकर से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि भुगतान का एक हिस्सा गूगल-पे के माध्यम से तथा शेष नकद दिया गया, जिसके प्रमाण भी मौजूद हैं।

बिनाखी के उपसरपंच राजेंद्र बघेले ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को निवेदन सौंपते हुए कहा कि पटवारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहले भी तहसीलदार और जिलाधिकारी को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन छह महीने बीतने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी कारण आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

पटवारी के विरोध में उपसरपंच राजेंद्र बघेले, आवेदक टारझन पुराणलाल तुरकर और ग्राम के किसानों के नेतृत्व में तहसीलदार तुमसर को ज्ञापन सौंपा गया।

इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी कार्यालय भंडारा, उपजिलाधिकारी तुमसर, स्थानीय विधायक राजू कारेमोरे तथा सिहोरा पुलिस स्टेशन को भी दी गई। यह निवेदन 26 दिसंबर को प्रस्तुत किया गया था।

तहसीलदार तुमसर ने मामले में जांच और कार्रवाई के लिए आठ दिन का समय मांगा है। वहीं उपसरपंच राजेंद्र बघेले ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो किसानों के साथ पटवारी कार्यालय के सामने जनआक्रोश आंदोलन किया जाएगा और आवश्यक हुआ तो आमरण उपोषण भी किया जाएगा।

बिनाखी के उपसरपंच राजेंद्र बघेले का कहना है कि किसानों के हितों से जुड़ा यह मामला है और प्रशासन से पारदर्शी व त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है। अब सबकी निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading