Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Kuldeep Singh Sengar को जमानत के खिलाफ Delhi High Court के बाहर प्रदर्शन, न्याय पर उठे सवाल

Kuldeep Singh Sengar को जमानत के खिलाफ Delhi High Court के बाहर प्रदर्शन, न्याय पर उठे सवाल

Zishan Alam | Crime Report | Kuldeep Singh Sengar | Unnao / New Delhi

2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जा चुके भाजपा के पूर्व विधायक Kuldeep Singh Sengar को सशर्त जमानत दिए जाने के फैसले के खिलाफ आज Delhi High Court के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और कोर्ट के फैसले पर सवाल खड़े किए। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी कि वे विरोध तुरंत समाप्त करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जंतर-मंतर जाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की सलाह भी दी गई।

यह वही मामला है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। दोषी ठहराए जा चुके कुलदीप सिंह सेंगर पर नाबालिग से दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के आरोप साबित हुए थे।

मामले में पीड़िता के पिता को पुलिस कस्टडी में टॉर्चर, बेरहमी से पिटाई और अंततः मौत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, इस केस से जुड़े पीड़िता के परिवार के अन्य सदस्यों की भी संदिग्ध परिस्थितियों में जान गई।

ऐसे गंभीर और संवेदनशील मामले में दोषी को सशर्त जमानत मिलना आम नागरिकों के लिए समझ से परे है।

इसी आक्रोश के चलते आज लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ऐसे फैसले समाज को बेहद गलत संदेश देते हैं।

जब एक दोषी बलात्कारी को राहत मिलती है, तो न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा डगमगा जाता है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर किस अंतरात्मा की आवाज पर इतना बड़ा फैसला लिया गया क्या न्याय सिर्फ ताकतवरों के लिए है, या पीड़ितों की आवाज भी उतनी ही अहम है?

इस फैसले पर पीड़िता की मां का दर्द भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें हाईकोर्ट पर भरोसा नहीं रहा और वे Supreme Court of India का दरवाजा खटखटाएंगी।

उनका साफ कहना है कि उनके पति के हत्यारों और इस पूरे अपराध के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, न कि रिहाई जैसी राहत।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या पीड़ित परिवार को वास्तव में न्याय मिलेगा, या सिस्टम एक बार फिर उन्हें निराश करेगा? इस फैसले ने देश में न्याय, संवेदनशीलता और पीड़ितों के अधिकारों पर नई बहस छेड़ दी है।

अगर आप भी मानते हैं कि न्याय के नाम पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए, तो इस मुद्दे पर अपनी राय साझा करें और खबरों के लिए जुड़े रहें Khabar 24 Express के साथ।
Nayi Soch, Naya Bharat.


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading