
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा संदेश देने वाला जनादेश सामने आया है। राज्य की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में महायुति ने ज़बरदस्त जीत दर्ज करते हुए 217 सीटों पर परचम लहराया, जबकि महाविकास आघाड़ी का प्रदर्शन पूरी तरह से निराशाजनक और कमजोर साबित हुआ है।
इस शानदार जीत के पीछे चंद्रशेखर बावनकुले की मजबूत संगठनात्मक पकड़, जमीनी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाली रणनीति को अहम माना जा रहा है। चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा और महायुति पर जनता का भरोसा लगातार और मजबूत हुआ है।
विपक्ष का बुरा हाल
जहां महायुति ने 217 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं महाविकास आघाड़ी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा।
- कांग्रेस को केवल 36 सीटें
- उद्धव ठाकरे गुट को 8 सीटें
- शरद पवार गुट को महज 7 सीटें
बता दें कि महायुति ने 288 में से 215 सीटें जीतकर विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली। बीजेपी का 129 सीटों पर कब्जा उसका कैडर आधारित विस्तार दर्शाता है।
शिंदे गुट की शिवसेना को 51 सीटें मिलना सरकार में हिस्सेदारी का असर दिखाता है। अजीत पवार की एनसीपी ने 35 सीटें जीतकर अपना स्वतंत्र आधार मजबूत किया।
दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी सिर्फ 51 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा, लेकिन गठबंधन कमजोर दिखा। यूबीटी और शरद पवार गुट की सीमित सीटें नेतृत्व संकट की ओर इशारा करती हैं।
यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि विपक्ष न तो जनता का भरोसा जीत पाया और न ही स्थानीय स्तर पर कोई प्रभाव छोड़ सका।
विकास के एजेंडे पर जनता की मुहर
मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis के नेतृत्व में “विकसित महाराष्ट्र” की सोच को शहरी मतदाताओं ने खुलकर समर्थन दिया है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में मिला यह जनादेश आने वाले समय में शहरी विकास की दिशा और रफ्तार दोनों तय करेगा।
बावनकुले का नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की ताकत
प्रदेश में भाजपा संगठन को धार देने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और हर वर्ग तक पार्टी की बात पहुँचाने में चंद्रशेखर बावनकुले की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। यही कारण है कि इस जीत को संगठन की जीत और नेतृत्व पर जनता के भरोसे की जीत कहा जा रहा है।
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर चंद्रशेखर बावनकुले का कद और रणनीतिक कौशल साबित हो गया है। राज्य की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में महायुति ने 217 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विपक्ष को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया है।
इस प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में एक ही चर्चा है—
Chandrashekhar Bawankule को महाराष्ट्र का “चाणक्य” ऐसे ही नहीं कहा जाता
महायुति की जीत, महाराष्ट्र की जीत
इस जनादेश ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र की जनता स्थिरता, विकास और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। नगर परिषदों में मिली यह ऐतिहासिक सफलता आने वाले चुनावों की दिशा भी तय करती नजर आ रही है।
Exclusive Report : Manish Kumar Ankur
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7